जगदलपुर बाढ़ Ground Report: बारिश थमी, पर कई इलाके अब भी जलमग्न

जगदलपुर बाढ़ 2026: चक्रवाती तूफान अर्नब का कहर, इंद्रावती उफान पर, महादेव घाट से डोंगाघाट तक जलमग्न

🌊 जगदलपुर बाढ़ : चक्रवाती तूफान अर्नब का कहर, इंद्रावती उफान पर

महादेव घाट से डोंगाघाट तक जलमग्न | नया पुल पर लगा जाम

जगदलपुर, 26 सितंबर 2026 |

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्नब के असर और ओडिशा के खातीगुड़ा डैम से इंद्रावती नदी में छोड़े गए प्रति सेकंड 9 लाख लीटर पानी से बस्तर संभाग में तबाही मच गई है। खातीगुड़ा डैम के तीनों गेट खोल दिए जाने से पानी नदियों का तटबंध तोड़कर शहरों और गांवों में घुस गया। लगातार तीन दिन तक चली बारिश शनिवार सुबह रुकी और शाम तक जगदलपुर का आसमान साफ रहा।

⚠️ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र एक नज़र में

  • 🌊 महादेव घाट — मंदिर से सड़क तक पानी, छाती तक डूबे लोग
  • 🏞️ दलपत सागर बंध — दूसरी ओर कृषि भूमि पूरी तरह जलमग्न
  • 🚗 नया पुल — बाढ़ देखने उमड़ी भीड़, यातायात जाम
  • 🏘️ डोंगाघाट — प्रवेश मार्ग पूरी तरह जलमग्न, निवासी प्रभावित
  • 🛣️ आसना-पुराना पुल मार्ग — निर्माणाधीन पुल डूबा
  • 🚧 तुरेनार मार्ग — पूरी तरह बंद
जगदलपुर के महादेव घाट में बाढ़ का पानी मंदिर के ऊपर तक भरा हुआ, लोगों की कमर से ऊपर छाती तक पानी

महादेव घाट में बाढ़ का पानी मंदिर के ऊपर तक भरकर सड़क के ऊपर तक आ गया। लोगों की कमर से ऊपर छाती तक पानी भरा हुआ था।

🌊 महादेव घाट: मंदिर के ऊपर तक पहुंचा पानी

तीन दिन की बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। रातभर में जलस्तर बढ़ते-बढ़ते पानी शहर के अंदर तक घुस गया। शनिवार को शहर का महादेव घाट क्षेत्र पूरी तरह डूब गया था। यहां शिवालय से होते हुए पानी सड़क के काफी आगे तक चढ़ा हुआ था। जब तक लोगों को पता चला, काफी देर हो चुकी थी। पानी कमर से भी ऊपर छाती तक आ गया था। लोगों के अनुसार यहां राहत के लिए एक बोट की व्यवस्था की गई थी, जिसमें लीकेज के चलते वह काम में नहीं आया।

जगदलपुर के दलपत सागर बंध के दूसरी ओर की कृषि भूमि पूरी तरह जलमग्न

दलपत सागर बंध के दूसरी ओर की कृषि भूमि पूरी तरह जलमग्न हो चुकी है।

🌾 दलपत सागर के दूसरी ओर कृषि भूमि जलमग्न

शहर के प्रमुख और छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े तालाब दलपत सागर बंध के दूसरी ओर की कृषि भूमि पूरी तरह जलमग्न हो चुकी है। वहां दलपत सागर से भी दुगना बड़ा तालाब जैसा नजारा था। यहां भी लोग कैमरा लिए देखने पहुंचे थे।

जगदलपुर के नया पुल पर बाढ़ देखने आए लोगों की भीड़ एवं वाहनों की लंबी कतार, यातायात जाम

जगदलपुर का नया पुल — यहां वाहनों की कतार देखी गई। बाढ़ देखने आए लोगों के कारण यहां यातायात जाम रहा।

🚗 नया पुल पर लगा जाम, वाहनों की लंबी कतार

बाढ़ देखने शनिवार को बड़ी संख्या में जगदलपुर के नया पुल पर लोग पहुंचे थे, जहां वाहनों की कतार देखी गई। बाढ़ देखने आए लोगों के कारण यहां यातायात जाम रहा। पुल के पास दुपहिया वाहनों की लंबी पार्किंग थी।

जगदलपुर का डोंगाघाट प्रवेश करने वाला मार्ग पूरी तरह जलमग्न, यहां खड़े डोंगाघाट के निवासी

डोंगाघाट प्रवेश करने वाला मार्ग पूरी तरह जलमग्न है। यहां खड़े डोंगाघाट के निवासी।

🏘️ डोंगाघाट पूरी तरह बाढ़ की चपेट में

नया पुल से आगे डोंगाघाट प्रवेश करने वाला मार्ग पूरी तरह जलमग्न है। यहां खड़े डोंगाघाट के निवासी अपने सामानों के साथ एनएच स्थित एक दुकान की छत के नीचे शरण लिए हुए थे। बाढ़ से प्रभावित ये परिवार अपने घरों से विस्थापित होकर सड़क किनारे शरण लेने को मजबूर हैं।

डोंगाघाट के बाढ़ प्रभावित परिवार एनएच स्थित एक दुकान की छत के नीचे अपने सामानों के साथ शरण लिए हुए

डोंगाघाट बाढ़ प्रभावित कुछ परिवार एनएच स्थित एक दुकान की छत के नीचे अपने सामान के साथ।

जगदलपुर में आसना से पुराना पुल होते हुए शहर में प्रवेश करने वाला मार्ग पूरी तरह जलमग्न

आसना से पुराना पुल होते हुए जगदलपुर प्रवेश करने वाला मार्ग पूरी तरह जलमग्न है।

🛣️ आसना से पुराना पुल मार्ग भी डूबा

आसना से पुराना पुल होते हुए जगदलपुर प्रवेश करने वाला मार्ग पूरी तरह जलमग्न है। यहां निर्माणाधीन नया पुल काफी ऊपर तक पानी में डूबा हुआ है और आसपास का पूरा इलाका जलमग्न है। इस बार पुराना पुलिया प्रवेश मार्ग पर भी पुलिस द्वारा बैरिकेट लगाया गया था। यहां पानी चढ़ते-चढ़ते माता शीतला मंदिर तक पहुंच चुका था।

🚧 आसना-क्षेपड़ागुड़ा एवं तुरेनार मार्ग बंद

आसना-क्षेपड़ागुड़ा मार्ग भी जलमग्न था। यहां मंदिर तक पानी भरा था। क्षेपड़ागुड़ा प्रवेश मार्ग में पहुंचते ही पानी भरा हुआ था। वहीं शहर के आमागुड़ा पार करते ही तुरेनार मार्ग पूरी तरह से बंद था। सड़क पूरी तरह डूब चुकी थी। समाचार लिखे जाने तक पानी उतरने की जानकारी नहीं मिल पाई थी।

🎥 Ground Report वीडियो देखें

▶️ वीडियो 1: नया पुल पर उमड़ी भीड़

🔗 https://youtu.be/-IT-z77TMSU

▶️ वीडियो 2: आसना के पास निर्माणाधीन पुल डूबा

🔗 https://youtu.be/6QcYigYKKHE

टैग्स: #JagdalpurFlood2026 #BastarFlood #CycloneArnab #IndravatiRiver #KhathigudaDam #MahadevGhat #DalpatSagar #NewBridgeJagdalpur #Dongaghat #AsnaBridge #Jagdalpur #BastarNews #ChhattisgarhNews #जगदलपुरबाढ़2026 #बस्तरबाढ़ #इंद्रावतीनदी #चक्रवातीतूफानअर्नब

📖 यह भी पढ़ें

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post