मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण, SMKV बस्तर के 8 स्वयंसेवक सम्मानित
![]() |
| रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में NSS राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कार प्रदान किया गया । |
बस्तर दशहरा की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने मोहा मन
पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर, जगदलपुर की ओर से बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हुए बस्तर दशहरा आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत बस्तर की पारंपरिक संस्कृति एवं लोक परंपराओं की इस प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। प्रस्तुति के माध्यम से बस्तर की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान, परंपरा और लोकजीवन की झलक देखने को मिली।
उच्च शिक्षा मंत्री ने की सराहना
समारोह में माननीय टंकराम वर्मा, मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग ने भी बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि बस्तर निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय एवं बस्तर की सांस्कृतिक पहचान को राज्य स्तर पर प्रस्तुत किए जाने की सराहना की।
माय भारत पोर्टल पर स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता
इस अवसर पर डॉ. नीता बाजपेयी, राज्य एन.एस.एस. अधिकारी ने भी शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर, जगदलपुर से संबद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की सराहना की।
अशोक कुमार श्रोती, उप कार्यक्रम सलाहकार एवं क्षेत्रीय निदेशक, राष्ट्रीय सेवा योजना, क्षेत्रीय निदेशालय, भोपाल (म.प्र.-छ.ग.) ने भी विश्वविद्यालय से संबद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों एवं स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता की सराहना की। उन्होंने माय भारत पोर्टल पर आयोजित क्विज में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की उल्लेखनीय सहभागिता तथा बेहतर प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय से संबद्ध इकाइयों द्वारा माय भारत पोर्टल पर क्विज सहित राष्ट्रीय सेवा योजना की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।
8 स्वयंसेवकों एवं पदाधिकारियों को मिला राज्य स्तरीय सम्मान
शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर, जगदलपुर के कुलपति प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार वर्ष 2026 में विश्वविद्यालय से संबद्ध इकाइयों के 8 स्वयंसेवकों एवं पदाधिकारियों के चयन तथा सम्मानित होने पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने सभी पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
समाजसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय हैं स्वयंसेवक
डॉ. सजीवन कुमार, कार्यक्रम समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना, शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर, जगदलपुर ने सभी चयनित एवं सम्मानित पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के स्वयंसेवक तथा कार्यक्रम अधिकारी निरंतर समाजहित में कार्य कर रहे हैं। स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता, नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, साइबर जागरूकता, राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता राष्ट्रीय सेवा योजना की मूल भावना को मजबूत कर रही है।
निरंतर आगे बढ़ रहा राष्ट्रीय सेवा योजना परिवार
शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर, जगदलपुर के माननीय कुलपति प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सजीवन कुमार के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय से संबद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं जनहितकारी गतिविधियों का निरंतर संचालन किया जा रहा है। इन गतिविधियों के माध्यम से स्वयंसेवकों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक संवेदनशीलता तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित की जा रही है।
📖 यह भी पढ़ें
- 🏛️ संग्रहालय के नए भवन में डिजाइन बदलाव पर सवाल, ऑडिटोरियम की ऊंचाई में भारी अंतर
- 📝 रिज्यूमे व्यक्तिगत क्षमताओं का प्रभावी परिचय: SMKV बस्तर में छात्राओं ने सीखी रिज्यूमे बनाने की तकनीक
- 🎉 बस्तर दशहरा: सिरहासार भवन में डेरी गड़ाई की रस्म संपन्न, मेंबरीनों ने खेली हल्दी
- 🌳 बस्तर वनमंडल की बड़ी कार्रवाई: अवैध साल हाथ चिरान लकड़ी के साथ वाहन जप्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
- 🚔 कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
