ISSN: 3139-9959 (Online)

नगरनार NMDC प्लांट में दर्दनाक हादसा! पिघले लोहे की चपेट में आकर ऑपरेटर की मौके पर मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल

नगरनार NMDC प्लांट में दर्दनाक हादसा! हॉट मेटल की चपेट में आने से एक कर्मचारी की मौके पर मौत, जांच शुरू

जगदलपुर, बस्तर: नगरनार स्थित NMDC स्टील प्लांट (NISP) में मंगलवार को एक गंभीर औद्योगिक हादसा सामने आया है। प्लांट में काम के दौरान पिघले हुए हॉट मेटल की चपेट में आने से एक कर्मचारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।

क्या है मामला?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्लांट में काम कर रहा एक व्यक्ति अचानक खौलते हुए हॉट मेटल की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयावह बताया जा रहा है कि व्यक्ति की मौके पर ही जिंदा जलने से मौत हो गई।

पहचान की नहीं हुई पुष्टि

घटना में मृतक की पहचान अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जानकारी में उसे शहर से दूर उड़ीसा के देवड़ा इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है, लेकिन आधिकारिक तौर पर नाम और पते की पुष्टि नहीं हो पाई है। हम नाम की पुष्टि होने तक उसका नाम प्रकाशित नहीं कर रहे हैं।

शव को वाहन से भेजा गया

सूचना मिलते ही नगरनार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए वाहन से भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसके पीछे तकनीकी खामी या लापरवाही कारण है।

प्रबंधन की चुप्पी, सुरक्षा पर सवाल

इस घटना के बाद NMDC/NISP प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस हादसे ने प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्लांट में भारी मशीनों और पिघले लोहे के बीच काम करना बेहद जोखिम भरा होता है, ऐसे में सुरक्षा मानकों का पालन और श्रमिकों को जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना अनिवार्य है।

फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और मामले में आधिकारिक बयान का इंतजार है।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post
iframe.goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame.skiptranslate, .goog-te-menu-frame, .goog-te-balloon-frame { display: none !important; visibility: hidden !important; height: 0 !important; } body { top: 0 !important; } body > .skiptranslate { display: none !important; }