मोती ज्वेलर्स उठाईगिरी मामला: पुलिस को मिले अहम सुराग! कोतवाली TI बोले- 4 लोगों से हो रही पूछताछ, जल्द बड़ा खुलासा
जगदलपुर, बस्तर: जगदलपुर शहर के पैलेस रोड स्थित मोती ज्वेलर्स में हुई सोने की उठाईगिरी की बहुचर्चित घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिलने की जानकारी सामने आ रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मामले की जांच में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
गौरतलब है कि ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर पहुंचे कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर बड़ी मात्रा में सोने के आभूषणों की उठाईगिरी किए जाने की घटना सामने आई थी। घटना के बाद से ही पुलिस की विभिन्न टीमें आरोपियों की तलाश और मामले की जांच में जुटी हुई थीं।
पुलिस ने 4 लोगों को बुलाया पूछताछ के लिए
इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि "अभी जांच चल रही है। चार पांच (लोगों) को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।" पुलिस का कहना है कि जांच के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही मामले का अहम खुलासा हो सकता है।
आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही बस्तर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा कर सकते हैं।
इस घटना ने शहर के व्यापारियों और आम नागरिकों में सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा कर दी है। अब सबकी नजरें पुलिस के खुलासे पर टिकी हुई हैं। हम इस मामले में हर नई अपडेट आप तक पहुंचाते रहेंगे।