बस्तर वनमंडल की बड़ी कार्रवाई: अवैध साल हाथ चिरान लकड़ी के साथ वाहन जप्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

बस्तर वनमंडल की बड़ी कार्रवाई: अवैध साल हाथ चिरान लकड़ी के साथ 1 वाहन जप्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

बस्तर वनमंडल की टीम द्वारा ग्राम चन्देला में अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहन एवं लकड़ी जप्त करते हुए।
बस्तर वनमंडल की टीम द्वारा ग्राम चन्देला में अवैध साल हाथ चिरान लकड़ी के साथ जप्त किए गए महिंद्रा पिकअप वाहन।
जगदलपुर, 24 सितंबर 2026 — माननीय वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के विशेष निर्देशानुसार, मुख्य वनसंरक्षक जगदलपुर सुश्री स्टाइलो मंडावी के मार्गदर्शन में तथा वनमंडल अधिकारी बस्तर वनमंडल दीपेश कपिल के विशेष अभियान के तहत चित्रकोट परिक्षेत्र के अंतर्गत उप परिक्षेत्र कोडेर के हर्रा कोडेर परिसर के ग्राम चन्देला में ग्रामीणों के सहयोग से अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।

कैसे हुई कार्रवाई?

ग्राम चन्देला में ग्रामीणों के सहयोग से 1 महिंद्रा पिकअप वाहन क्रमांक CG 17 H 1419 में अवैध रूप से ले जाई जा रही साल हाथ चिरान लकड़ी को पकड़ा गया। वाहन से 9 नग साल हाथ चिरान लकड़ी (3.40 x 0.11 x 0.08 = 0.270 घन मीटर) बरामद की गई।

आरोपी और जप्त सामग्री

इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रूपचंद कोर्राम, निवासी ग्राम हसलनार, जिला कोंडागांव तथा आरोपी भोला राम बघेल, निवासी ग्राम महिमा, जिला बस्तर हैं। जप्त वाहन की कीमत करीब 2 लाख रुपए तथा जप्त लकड़ी की बाजार कीमत करीब 13,500 रुपए आंकी गई है। जप्त वाहन एवं लकड़ी को केंद्रीय डिपो सर्गीपाल भेज दिया गया है।

कार्रवाई में इनका रहा योगदान

इस सफल कार्रवाई में सुखदास नाग (उप वनमंडल अधिकारी, चित्रकोट), प्रकाश ठाकुर (वन परिक्षेत्र अधिकारी, चित्रकोट), अमित कुमार झा (सहायक परिक्षेत्र अधिकारी), शुंभ राम नाग (हर्रा कोडेर परिसर अधिकारी), श्रीमती शारदा मंडावी, सुरक्षा श्रमिक मनोज नागे तथा चन्देला ग्राम सरपंच और वन सुरक्षा समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


📖 यह भी पढ़ें

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post