ISSN: 3139-9959 (Online)

स्वच्छता ही सेवा 2026: बड़े बचेली में शासकीय कार्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में चला विशेष स्वच्छता अभियान

शासकीय कार्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान

नगर पालिका परिषद् बड़े बचेली द्वारा शासकीय कार्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में चलाए गए विशेष स्वच्छता अभियान में साफ-सफाई करते कर्मचारी एवं नागरिक।
बड़े बचेली के शासकीय कार्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत चलाए गए विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान सफाई करते स्वच्छता कर्मी।
बचेली, 24 सितंबर 2026 — सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद् बड़े बचेली द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न शासकीय कार्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कार्यालय परिसर, आसपास के क्षेत्रों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की साफ-सफाई की गई तथा अनावश्यक कचरे को हटाकर परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया गया।

कचरे के पृथक्करण पर दिया गया जोर

इस अवसर पर स्वच्छता कर्मियों द्वारा नियमित सफाई के साथ-साथ गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण, कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता बनाए रखने के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने और अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

नागरिकों से की गई अपील

नगर पालिका परिषद् द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित न रहकर दैनिक जीवन का हिस्सा बने और सभी नागरिक स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ नगर के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाएं।


📖 यह भी पढ़ें

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post
iframe.goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame.skiptranslate, .goog-te-menu-frame, .goog-te-balloon-frame { display: none !important; visibility: hidden !important; height: 0 !important; } body { top: 0 !important; } body > .skiptranslate { display: none !important; }