पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ की समीक्षा बैठक: बस्तर, कोंडागांव व सुकमा के पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
![]() |
| जगदलपुर स्थित कोआर्डिनेशन मीटिंग हॉल में पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ अरुण देव गौतम की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में उपस्थित पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों के अधिकारी। |
नक्सल पुनर्वास नीति का प्रभावी क्रियान्वयन
पुलिस महानिदेशक महोदय ने बेसिक पुलिसिंग को प्रभावी ढंग से लागू करने के साथ शासन की नक्सल पुनर्वास नीति को प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र पुनर्वासितों को नीति के प्रावधानों के अनुरूप अधिकतम लाभ उपलब्ध कराने तथा उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने पर जोर दिया।
पारदर्शिता एवं जवाबदेही पर जोर
सभी जिलों में पारदर्शी एवं तकनीकी पर आधारित पुलिसिंग को और मजबूत करने के निर्देश देते हुए उन्होंने आधुनिक तकनीक के बेहतर उपयोग तथा पुलिस कार्य प्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने को कहा।
आपसी समन्वय पर दिया विशेष बल
पुलिस महानिदेशक महोदय ने पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों के बीच बेहतर आपसी समन्वय के साथ अंदरूनी क्षेत्रों एवं गांवों में नियमित भ्रमण करने, विकास कार्यों का अवलोकन करने तथा स्थानीय लोगों की समस्याओं को समझने के निर्देश दिए। उन्होंने शासन-प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर जनता का विश्वास जीतने को पुलिसिंग की महत्वपूर्ण प्राथमिकता बताया।
बैठक में ये रहे उपस्थित
बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर बी. एन. मीणा, महानिरीक्षक सीआरपीएफ कबीब के, महानिरीक्षक बीएसएफ संजय पंत, केंद्रीय सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षकगण व बस्तर, कोंडागांव तथा सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षकगण के साथ अन्य संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
📖 यह भी पढ़ें
- 🏛️ संग्रहालय के नए भवन में डिजाइन बदलाव पर सवाल, ऑडिटोरियम की ऊंचाई में भारी अंतर
- 🌳 एक पेड़ आपके नाम: जगदलपुर कन्या पॉलिटेक्निक में 200+ पौधे रोपित, वन मंत्री ने दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ
- 💼 सॉफ्ट स्किल से मिल रही अच्छी नौकरी: SMKV बस्तर में छात्राओं के लिए 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू
- 🗳️ बीटीओए चुनाव 2026: मनोज कुमार सिंह बने अध्यक्ष, तरुण सोनी को सचिव की जिम्मेदारी
- 🚔 चाकूबाजी मामले में परपा पुलिस की कार्रवाई: 1 आरोपी गिरफ्तार, 3 किशोर हिरासत में
- 🪔 गीदम में “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम: 293 विद्यालयों में 25,477 दीये प्रज्वलित
