सॉफ्ट स्किल के बदौलत मिल रही है अच्छी नौकरी: प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव
![]() |
| शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर में छात्राओं के लिए आयोजित रोजगार एवं व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में उपस्थित कुलपति एवं छात्राएं। |
प्रो. श्रीवास्तव ने कहा कि पैसा, प्रतिष्ठा एवं शांति भी जीवन की मौलिक आवश्यकताएं हैं। अर्थोपार्जन के पीछे सकारात्मक प्रयास करना गलत नहीं है। उन्होंने बताया कि आज हर वर्ष करीब सवा करोड़ काम करने योग्य युवा तैयार हो रहे हैं। इनमें केवल 20 फीसद युवाओं को ही आर्गेनाइज्ड सेक्टर में जॉब मिल रहा है। प्रो. श्रीवास्तव ने बताया कि आज जिन्हें भी अच्छी नौकरी मिली है, वे सॉफ्ट स्किल की बदौलत मिली है। स्किल रहने से अच्छी नौकरी मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। प्रो. श्रीवास्तव ने युवाओं को अपने ड्रेस सेंस, सिविक बिहेवियर पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही।
कार्यक्रम का उद्देश्य केवल रोजगार नहीं — प्रो. स्वपन कुमार कोले
कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. स्वपन कुमार कोले ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा पर अपने विचार रखते हुए कहा कि ट्रेनिंग का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्राओं में विभिन्न प्रकार के स्किल डेवलप कर उन्हें सफल जीवन की ओर अग्रसर भी करना है।
टेक्निकल और सॉफ्ट स्किल दोनों जरूरी — अभिषेक विश्वकर्मा
नांदी फाउंडेशन के ट्रेनर अभिषेक विश्वकर्मा ने कहा कि सभी युवाओं को जॉब करनी है, इसलिए सभी युवाओं के पास टेक्निकल और सॉफ्ट स्किल होना भी बहुत जरूरी है। स्किल सीखकर प्राइवेट सेक्टर में अच्छा जॉब हासिल किया जा सकता है।
प्रथम दिन के सत्र
प्रथम दिन के टेक्निकल सत्र में विश्वकर्मा ने प्रतिभागियों को अपने को यूनिक बनाने, भविष्य के लिए बेहतर सोचने और मिलकर काम करने की क्षमता जैसे विभिन्न स्किलों पर टिप्स दिए। प्रथम सत्र में छात्राओं को परिचय देने के विभिन्न तरीके बताए गए। दूसरे सत्र में साक्षात्कार के प्रारंभिक चरणों की जानकारी दी गई।
PM USHA एवं IIC इकाई के अंतर्गत प्रशिक्षण
ज्ञात हो कि विवि में पीएम उषा कम्पोनेंट एवं आईआईसी इकाई के अंतर्गत नांदी फाउंडेशन, हैदराबाद द्वारा विभिन्न अध्ययनशालाओं के 60 से अधिक छात्राओं को जीवन और कैरियर के क्षेत्र में सफलता के लिए विभिन्न स्किल्स का प्रशिक्षण देने यह कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है।
ये रहे उपस्थित
शुभारंभ सत्र का संचालन डॉ. कुश नायक ने किया। इस अवसर पर प्रभारी कुलसचिव डॉ. अभिषेक अवस्थी, सहायक प्राध्यापक डॉ. भुनेश्वर लाल साहू, अतिथि व्याख्याता डॉ. शारदा देवांगन, डॉ. प्रकाश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
📖 यह भी पढ़ें
- 🏛️ संग्रहालय के नए भवन में डिजाइन बदलाव पर सवाल, ऑडिटोरियम की ऊंचाई में भारी अंतर
- 🗳️ बीटीओए चुनाव 2026: मनोज कुमार सिंह बने अध्यक्ष, तरुण सोनी को सचिव की जिम्मेदारी, कृष्ण जीवन शुक्ला कोषाध्यक्ष
- 🚔 चाकूबाजी मामले में परपा पुलिस की कार्रवाई: 1 आरोपी गिरफ्तार, 3 किशोर हिरासत में
- 🚨 बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.414 किलो गांजा जप्त, आगरा का तस्कर गिरफ्तार
- 🪔 गीदम में “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम: 293 विद्यालयों में 25,477 दीये प्रज्वलित
