छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ की आम बैठक: ठेका पद्धति का पुरजोर विरोध, हड़ताल की चेतावनी

छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ की आम बैठक: वन विभाग में ठेका पद्धति लागू करने का प्रदेशभर के कर्मचारियों ने किया पुरजोर विरोध, जल्द PCCF कार्यालय के घेराव की चेतावनी

छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ की आम बैठक में ठेका पद्धति का विरोध करते हुए प्रदेशभर से आए वन कर्मचारी एवं पदाधिकारी।
छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्री अजीत दुबे की अध्यक्षता में आयोजित आम बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मचारी।
रायपुर, 12 सितंबर 2026 — वन शहीद दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ की प्रदेशव्यापी आम बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रदेशभर के वन कर्मचारी सदस्य उपस्थित हुए और अपने वनों की सुरक्षा करते हुए शहीद वनकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अजीत दुबे की अध्यक्षता में आयोजित हुई आम बैठक

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजीत दुबे की अध्यक्षता में वन कर्मचारियों की आम बैठक रखी गई। बैठक में प्रांत के सभी पदाधिकारियों ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) अरुण पांडे द्वारा वन विभाग में ठेका पद्धति को लागू करने की जिद का पुरजोर विरोध किया।

ठेका पद्धति के विरोध में महामंत्री का वक्तव्य

प्रांतीय महामंत्री मो. सलीम ने अपने वक्तव्य में PCCF अरुण पांडे द्वारा ठेका पद्धति को वन विभाग में लागू कराकर अपने चहेतों को देने की गोपनीय तैयारी का विरोध किया।

उन्होंने स्थानांतरण के संबंध में भी स्पष्ट कहा कि स्थानांतरण के नाम पर कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जाएगा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि बिल्डिंग वर्क का ठेका किया जाता है, तो हस्ताक्षर केवल रेंजर, एसडीओ एवं वनमंडलाधिकारी ही करेंगे — नीचे के कर्मचारी हस्ताक्षर नहीं करेंगे।

सभी पदाधिकारियों ने किया हड़ताल का समर्थन

बैठक में सभी पदाधिकारियों ने मांगों और हड़ताल का समर्थन किया। प्रांत उपाध्यक्ष पवन रूपलिया ने भी ठेका और स्थानांतरण का विरोध किया। राज्य के सभी जिलों से आए पदाधिकारियों ने भी PCCF की नीतियों का विरोध करते हुए हड़ताल में जाने की बात दोहराई।

जल्द होगा PCCF कार्यालय का घेराव — अजीत दुबे

अंत में प्रांतीय अध्यक्ष अजीत दुबे ने कहा कि एक दिन बहुत जल्द PCCF कार्यालय का घेराव किया जाएगा, क्योंकि PCCF द्वारा जब से कार्यभार संभाला है, तब से कर्मचारियों के अहित का ही सोचा जा रहा है।

📖 यह भी पढ़ें

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post