केशलूर में मोटरसाइकिल लेकर फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने वाहन किया बरामद, मामला दर्ज

विश्वासघात: केशलूर में मोटरसाइकिल लेकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने वाहन किया बरामद

थाना परपा पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल गबन के आरोपी गजेन्द्र सेठिया को गिरफ्तार करते हुए, बरामद वाहन के साथ पुलिस टीम
जगदलपुर। थाना फ्रेजरपुर (परपा) पुलिस ने विश्वास में लेकर मोटरसाइकिल ले जाकर फरार हुए आरोपी गजेन्द्र सेठिया उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर मोटरसाइकिल  बरामद की गई।

जगदलपुर, 07 सितम्बर 2026। थाना फ्रेजरपुर (परपा) पुलिस ने विश्वास में लेकर मोटरसाइकिल ले जाकर फरार होने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर गबन की गई मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

ऐसे हुई घटना

07 अगस्त को लगभग 10:30 बजे, प्रार्थी/सूचनाकर्ता ग्राम केशलूर चौक के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान आरोपी गजेन्द्र सेठिया उर्फ गोलू वहां पहुंचा और अपनी आवश्यकता का हवाला देते हुए प्रार्थी से उसकी मोटरसाइकिल  क्रमांक CG-17-LB-9725 कुछ समय के लिए देने का अनुरोध किया।

आरोपी द्वारा वाहन वापस करने की बात कहे जाने पर प्रार्थी ने उस पर विश्वास करते हुए अपनी मोटरसाइकिल उसे सौंप दी। लेकिन आरोपी ने वाहन वापस करने के बजाय गबन करने एवं अमानत में खयानत करने के उद्देश्य से वाहन लेकर फरार हो गया।

काफी समय बीत जाने के बाद भी जब आरोपी वापस नहीं आया, तो प्रार्थी ने उससे संपर्क कर मोटरसाइकिल वापस पाने का प्रयास किया, किन्तु आरोपी ने वाहन वापस नहीं किया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चली कार्रवाई

प्रथम दृष्टया आरोपी द्वारा विश्वास में सौंपी गई संपत्ति को बेईमानीपूर्वक अपने कब्जे में रखकर उसका गबन करने एवं अमानत में खयानत करने का तथ्य पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 316(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनके निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर एवं एसडीओपी लक्ष्मण पोटाई के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी एवं गबन की गई मोटरसाइकिल की बरामदगी हेतु लगातार पतासाजी की जा रही थी। 

आरोपी गिरफ्तार, वाहन बरामद

आरोपी द्वारा वापस अपने निवास स्थान पर आने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार किए जाने पर उसके द्वारा दी गई निशानदेही के आधार पर गबन की गई मोटरसाइकिल को बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।

जारी है विधिक प्रक्रिया

आरोपी गजेन्द्र सेठिया उर्फ गोलू ( उम्र 32 वर्ष, जाति सुंडी, निवासी ग्राम केशलूर, रेल्वे पटरी के पास, थाना परपा, जिला बस्तर) को विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


📌 कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम के सदस्य

  • निरीक्षक भोलासिंह राजपूत – थाना प्रभारी, थाना परपा

  • एएसआई छवि ठाकुर

  • प्रधान आरक्षक लवन पाणिग्रही

  • प्रधान आरक्षक खेदू ठाकुर

  • प्रधान आरक्षक रमेश पासवान

  • आरक्षक अश्विन केरकेट्टा

  • आरक्षक नीरज सिंह

📰 यह भी पढ़ें

🔗 केदार कश्यप के नाम हुआ सबसे लंबे समय तक मंत्री रहने का रिकॉर्ड: रजनीश पानीग्राही ने दी शुभकामनाएं 🔗 विधायक किरण देव के प्रयास: जगदलपुर में मातागुड़ी, देवगुड़ी एवं मंदिरों के विकास के लिए 200 लाख रुपए स्वीकृत 🔗 जगदलपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, हाउसिंग बोर्ड निर्माण स्थल से 8 बाल श्रमिक बालिकाएं रेस्क्यू 🔗 मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह: बस्तर संभाग के 74 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित 🔗 प्रशासन की त्वरित पहल से सुलझा कुरेंगा के माड़ियापारा स्कूल में पेयजल संकट

संबंधित खबरें: केदार कश्यप रिकॉर्ड | किरण देव | बाल श्रम रेस्क्यू | शिक्षा गौरव | पेयजल संकट

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post