प्रशासन की त्वरित पहल से सुलझा कुरेंगा के माड़ियापारा स्कूल में पेयजल संकट, हैंडपम्प और सोलर ड्यूल पंप का सुधार कर बहाल की गई जलापूर्ति
जगदलपुर, 05 सितम्बर 2026। जिले के तोकापाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुरेंगा स्थित माड़ियापारा प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला में उत्पन्न पेयजल संकट का प्रशासन द्वारा तत्परता दिखाते हुए त्वरित समाधान कर दिया गया है।स्कूल में चोरी के बाद पेयजल संकट गहराया
इन दोनों स्कूल परिसर पर स्थापित नलकूप से अज्ञात व्यक्ति द्वारा सबमर्सिबल पंप चोरी कर लिए जाने से स्कूली बच्चों के सामने पानी की गंभीर समस्या खड़ी हो गई थी। मामला संज्ञान में आते ही कलेक्टर आकाश छिकारा ने स्कूली बच्चों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को अविलंब स्कूल परिसर के नलकूप को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
प्रशासन ने दिखाई तत्परता
कलेक्टर के निर्देशानुसार अनुविभागीय दंडाधिकारी तोकापाल और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तत्काल सक्रिय हुए और मैदानी स्तर पर सुधार कार्य शुरू करवाया। प्रशासनिक समन्वय के तहत शनिवार को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और क्रेडा की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई की।
हैंडपम्प और सोलर ड्यूल पंप की बहाल जलापूर्ति
टीम ने मौके पर पहुंचकर नलकूप की पूरी तकनीकी जांच की और पानी की उपलब्धता को देखते हुए हैंडपम्प को दुरुस्त कर जलापूर्ति सुनिश्चित कराई। साथ ही परिसर में ही स्थित सोलर ड्यूल पंप का आवश्यक मरम्मत कर पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
अब इन दोनों स्कूलों में दोबारा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने से बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को काफी सुविधा होगी। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के इस त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कदम की सराहना करते हुए आभार जताया है।
📰 यह भी पढ़ें
🔗 राज्य स्तरीय स्काउट जांच शिविर में बस्तर के लिलेश देवांगन ने बढ़ाई जिले की मान, शिविर संचालक ने किया सम्मानित 🔗 बस्तर में दूसरा 'विनोबा शिक्षण उत्सव' संपन्न, उत्कृष्ट शिक्षकों को किया गया सम्मानित 🔗 "युवा उड़ान-2026" में गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश — बस्तर पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक 🔗 बचेली में NMDC भर्ती विवाद: कांग्रेस का अल्टीमेटम, 10 दिन में नहीं हुई भर्ती तो उग्र आंदोलनसंबंधित खबरें: स्काउट शिविर | विनोबा शिक्षण उत्सव | युवा उड़ान-2026 | NMDC भर्ती विवाद
