बस्तर में दूसरा 'विनोबा शिक्षण उत्सव' संपन्न, उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, जिले ने पाई NMMSE में तृतीय रैंक

बस्तर में दूसरा 'विनोबा शिक्षण उत्सव' संपन्न, उत्कृष्ट शिक्षकों को किया गया सम्मानित

बस्तर के बिनाका हेरिटेज में दूसरे विनोबा शिक्षण उत्सव में सम्मानित शिक्षकों, अधिकारियों व विनोबा टीम की ग्रुप फोटो, कलेक्टर आकाश छिकारा व सीईओ तन्मय खन्ना उपस्थित
बस्तर। जिला प्रशासन व ओपन लिंक्स फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बिनाका हेरिटेज, जगदलपुर में आयोजित दूसरे 'विनोबा शिक्षण उत्सव' के दौरान सम्मानित शिक्षकों, अधिकारियों व विनोबा टीम की सामूहिक तस्वीर। 

जगदलपुर। जिला प्रशासन व ओपन लिंक्स फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बिनाका हेरिटेज, जगदलपुर में दूसरे 'विनोबा शिक्षण उत्सव' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट एवं नवाचार के बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर आकाश छिकारामुख्य कार्यकारी अधिकारी तन्मय खन्ना ने शिक्षकों की सराहना की।

शिक्षा में गुणवत्ता व नवाचार को मिला बल

'विनोबा शिक्षण उत्सव' को संबोधित करते हुए कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता, नवाचार और नेतृत्व को सशक्त करने के उद्देश्य से जिला शिक्षा विभाग और ओपन लिंक्स फाउंडेशन के सहयोग से यह एक दिवसीय शिक्षण उत्सव आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षक और प्रशासन इस मंच का उपयोग ज्ञान साझा करने, एक-दूसरे से सीखने और ऐसे मॉडल विकसित करने के लिए करें, जिन्हें अन्य जिलों और राज्यों में भी दोहराया जा सके, तो ऐसे आयोजन को शत-प्रतिशत सफल कहा जा सकता है।

बस्तर के शिक्षकों ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल गतिविधियाँ, समूह चर्चा, पैनल चर्चा एवं नवाचार शिक्षण पद्धति पर चर्चा आयोजित की गई, जिसका संचालन ओपन लिंक्स फाउंडेशन के प्रोग्राम द्वारा किया गया। पैनल चर्चा के दौरान शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों के अनुभव साझा करते हुए कई प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किए।

'प्रार्थना सभा में बोलेगा बचपन' कार्यक्रम पर जोर

आयोजन के दौरान 'प्रार्थना सभा में बोलेगा बचपन' कार्यक्रम पर विशेष चर्चा की गई। यह बच्चों का अपना मंच है, जहाँ वे कम झिझक के साथ अपनी बात रख सकते हैं। बहुभाषी बस्तर जैसे जिले में यदि बच्चों को अपनी मातृभाषा में बोलने और सीखने का अवसर दिया जाए, तो वे अधिक सहज महसूस करते हैं। रचनात्मक उपयोग करते हुए बच्चों के व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

बस्तर की शैक्षणिक उपलब्धियाँ

इस वर्ष 2025-26 में विनोबा के सहयोग से:

उपलब्धिविवरण
NMMSE परीक्षा177 बच्चों का चयन, राज्य में तृतीय स्थान
जवाहर नवोदयशासकीय स्कूल से 52 बच्चे चयनित
10वीं का रिजल्ट90.60%
12वीं का रिजल्ट92.60%

इस वर्ष भी विनोबा के माध्यम से साप्ताहिक, मासिक टेस्टप्रैक्टिस बच्चों को सतत कराया जा रहा है।

सम्मानित किए गए शिक्षक व अधिकारी

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों, संकुल समन्वयकों, खंड शिक्षा अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य और शैक्षणिक नवाचारों के लिए सम्मानित किया गया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर कलेक्टर आकाश छिकारा, जिला पंचायत सीईओ तन्मय खन्ना, जिला शिक्षा अधिकारी बी.आर. बघेल, जिला मिशन समन्वयक अशोक पांडे, सहायक संचालक सीमा राय, एपीसी परमेश्वर पाण्डे, राकेश खापर्डे, विनोबा टीम से जितेन्द्र सिंह, राहुल पवार, अजहर शेख, हेमन्त चंद्रा सहित सात विकासखंडों के शिक्षा अधिकारी, बीआरसी, क्लस्टर अकादमिक समन्वयक तथा जिले के 90 से अधिक शिक्षक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

विनोबा पहल का विस्तार

आचार्य विनोबा भावे शिक्षक सहायक कार्यक्रम के रूप में संचालित 'विनोबा' पहल आज महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार और मध्य प्रदेश में विस्तारित हो चुकी है। इन सभी राज्यों से बस्तर के शिक्षक भी अपनी शैक्षणिक गतिविधियों व नवाचारों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के तहत साझा कर एक-दूसरे से जुड़कर सीख रहे हैं।


📰 यह भी पढ़ें

🔗 "युवा उड़ान-2026" में गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश — बस्तर पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक 🔗 बस्तर ज्ञानगुड़ी: पहले राउंड में चार बच्चों का MBBS में चयन, कलेक्टर ने टैबलेट देकर किया सम्मानित 🔗 बचेली में NMDC भर्ती विवाद: कांग्रेस का अल्टीमेटम, 10 दिन में नहीं हुई भर्ती तो उग्र आंदोलन

संबंधित खबरें: युवा उड़ान-2026 | बस्तर शिक्षा | NMDC भर्ती विवाद

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post