21 लाख का गांजा लेकर बैठा था आरोपी, घर के आंगन में गड्ढा खोदकर छिपाकर रखा था माल, करपावंड पुलिस ने दबोचा

21 लाख का गांजा लेकर बैठा था आरोपी, घर के आंगन में गड्ढा खोदकर छिपाकर रखा था माल, करपावंड पुलिस ने दबोचा

करपावंड पुलिस द्वारा 42 किलो गांजा, मोबाइल व नकदी के साथ गिरफ्तार आरोपी लालू प्रसाद बघेल
📷 करपावंड पुलिस ने छतौडी गांव में छापेमारी कर 42 किलो अवैध गांजा, मोबाइल व नकदी के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने घर के आंगन में गड्ढा खोदकर 21 लाख रुपये का माल छिपाकर रखा था।

जगदलपुर। ग्राम छतौडी में एक युवक अपने घर के अंदर 21 लाख रुपये की संपत्ति छिपाकर बैठा था। वह चाहता तो कोई उसे देख नहीं पाता, लेकिन पुलिस की सतर्क निगाहों से वह नहीं बच पाया।

दरअसल, करपावंड पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि छतौडी निवासी लालू प्रसाद बघेल (25) अपने घर में अवैध गांजा छिपाकर रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने अपना गेम प्लान बनाया।

छापा, जिसने खोल दी आरोपी की पोल

31 अगस्त की सुबह थाना प्रभारी दिलबाग सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छतौडी के उस मकान पर छापा मारा, जहां आरोपी लालू प्रसाद रहता है। गेट खुला, अंदर घुसीं पुलिस की नजरें हर कोने पर टिकी थीं। तलाशी के दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध लगा।

गड्ढे के अंदर छिपा था 42 किलो का गांजा

जब पुलिस ने घर के आंगन की बाड़ी को करीब से खंगाला, तो उन्हें एक गड्ढा दिखा। उस गड्ढे को खोदा तो अंदर एक प्लास्टिक ड्रम मिला। जमीन के अंदर छिपाए गए उस ड्रम में अवैध गांजा रखा था। साथ ही घर के अंदर एक बोरी में भी गांजा मिला।

कुल जब्ती: 42 किलो गांजा, 21 लाख की कीमत

गवाहों की मौजूदगी में पुलिस ने तौलकर देखा—करीब 42 किलो गांजा, जिसकी बाजार में कीमत करीब 21 लाख रुपये है। साथ ही एक मोबाइल और 1,200 रुपये नकद भी बरामद किए गए। आरोपी के पास गांजा रखने और बेचने का कोई वैध दस्तावेज नहीं था।

आरोपी ने पूछताछ में खोले राज

पूछताछ में आरोपी ने पूरी बात कबूल कर ली। एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) ii(e) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अब वह न्यायिक रिमांड पर जेल में है और पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post