बोधघाट पुलिस का एक्शन: 14 किलो गांजा, स्कूटी व मोबाइल के साथ तस्कर गिरफ्तार, 7.42 लाख का माल जब्त

बोधघाट पुलिस का एक्शन: 14 किलो गांजा, स्कूटी व मोबाइल के साथ तस्कर गिरफ्तार, 7.42 लाख का माल जब्त

बोधघाट पुलिस द्वारा 14.144 किलो गांजा, स्कूटी व मोबाइल के साथ गिरफ्तार आरोपी लखमू नाग
📷 बोधघाट पुलिस ने आड़ावाल रेलवे फाटक से अवैध गांजा की तस्करी कर रहे आरोपी लखमू नाग (33) को 14.144 किलो गांजा, स्कूटी व मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी ओडिशा से जगदलपुर गांजा ला रहा था।
जगदलपुर। बोधघाट पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 14.144 किलोग्राम अवैध गांजा, स्कूटी और मोबाइल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से जगदलपुर गांजा ला रहा था। पुलिस ने जब्त सामान की कुल कीमत 7,42,000 रुपये आंकी है।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

30 अगस्त को बोधघाट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि 30-35 साल का एक व्यक्ति नीली स्कूटी पर सवार होकर ओडिशा से जगदलपुर की ओर अवैध गांजा परिवहन कर रहा है। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन सिंह राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट निरीक्षक टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आड़ावाल रेलवे फाटक के पास घेराबंदी की।

तलाशी में 14.144 किलो गांजा बरामद

पुलिस टीम ने संदेही स्कूटी को रोका और पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम लखमू नाग (उम्र 33, निवासी ग्राम कावापाल, नाका पारा, थाना नानगुर, जिला बस्तर) बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे में रखी सफेद बोरी से 14.144 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 7,07,200 रुपये है। साथ ही, वीवो कंपनी का मोबाइल और नीली स्कूटी (CG 17 KX 3018) भी जब्त की गई। कुल जब्ती की कीमत 7,42,000 रुपये है। आरोपी के पास गांजा रखने, परिवहन व बिक्री का कोई वैध दस्तावेज़ नहीं था।

NDPS कोर्ट में पेशी, आरोपी जेल भेजा गया

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(b) ii(B) के तहत मामला पंजीबद्ध किया और उसे 30 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर माननीय विशेष न्यायालय (NDPS), जगदलपुर में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया।

इस कार्रवाई में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:

  • निरीक्षक: टामेश्वर चौहान

  • उप निरीक्षक: लोकेश्वर नाग

  • सहायक उप निरीक्षक: दिनेश उसेंडी

  • प्रधान आरक्षक: अहिलेश नाग, सुनील मनहर

  • आरक्षक: बामन सेन, दीपक मिंज, परमानंद भोयर

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post