राज्य स्तरीय स्काउट जांच शिविर में बस्तर के लिलेश देवांगन ने बढ़ाई जिले की मान, शिविर संचालक ने किया सम्मानित
जगदलपुर, 05 सितम्बर 2026। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय 'राज्य पुरस्कार स्काउट जांच शिविर' में बस्तर जिले के जिला सचिव लिलेश देवांगन ने परीक्षक के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर अंचल का गौरव बढ़ाया है।पांच दिवसीय शिविर में निभाई अहम भूमिका
राज्य प्रशिक्षण केंद्र झांकी (अभनपुर) में संपन्न हुए इस पांच दिवसीय गहन परीक्षण शिविर में देवांगन के निष्पक्ष और उत्कृष्ट योगदान के लिए शिविर संचालक शैलेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा उन्हें धन्यवाद पत्र भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
यह राज्य स्तरीय जांच शिविर राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंग खालसा के कुशल निर्देशन, राज्य सचिव बृजेश बाजपेई और राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) अमित क्षत्रिय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
207 स्काउट्स ने दिखाया प्रतिभा का प्रदर्शन
शिविर में रायपुर संभाग से 108 और दुर्ग संभाग से 99 सहित कुल 207 स्काउट्स ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिविर संचालक शैलेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व तथा मुख्य परीक्षक शांतनु कुमार कुर्रे की अगुवाई में गठित वरिष्ठ परीक्षक दल में लिलेश देवांगन शामिल रहे।
एपीआरओ नियमों के तहत की गई जांच
उन्होंने साथी परीक्षकों के साथ मिलकर 'एपीआरओ' नियमों के तहत प्रवेश से लेकर राज्य पुरस्कार तक के पाठ्यक्रमों के आधार पर प्रतिभागियों के लिखित, मौखिक, प्रायोगिक और अभिलेखीय कार्यों की बारीकी से जांच की।
विद्यार्थियों को अनुशासन व सेवा का दे रहे मार्ग
वर्तमान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घाटलोहंगा (बस्तर) में व्याख्याता के पद पर पदस्थ देवांगन सुभाषचंद्र बोस दल के स्काउट मास्टर के रूप में युवाओं को निरंतर अनुशासन, स्वावलंबन और सेवा का मार्ग दिखा रहे हैं।
विद्यालय परिवार व जिले के लोगों ने व्यक्त की खुशी
राज्य स्तर पर उनके इस सराहनीय योगदान और सम्मान पर विद्यालय के प्राचार्य विजय दास सहित समस्त विद्यालय परिवार और जिले के शिक्षा व स्काउटिंग जगत से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
📰 यह भी पढ़ें
🔗 बस्तर में दूसरा 'विनोबा शिक्षण उत्सव' संपन्न, उत्कृष्ट शिक्षकों को किया गया सम्मानित 🔗 "युवा उड़ान-2026" में गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश — बस्तर पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक 🔗 बचेली में NMDC भर्ती विवाद: कांग्रेस का अल्टीमेटम, 10 दिन में नहीं हुई भर्ती तो उग्र आंदोलनसंबंधित खबरें: विनोबा शिक्षण उत्सव | युवा उड़ान-2026 | NMDC भर्ती विवाद
