बस्तर के मनीष अहीर का राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026-27 के लिए चयन, 300+ विज्ञान मॉडल व नवाचारों से बदली शिक्षण की तस्वीर

किताबों से प्रयोगशाला और समाज तक विज्ञान पहुंचाने वाले शिक्षक मनीष अहीर का राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन

बकावंड बीईओ चंद्रशेखर यादव, महापौर संजय पांडेय, मनीष अहीर, डीईओ बलीराम बघेल और लक्ष्मण झा पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित मनीष अहीर को शुभकामनाएं देते हुए
जगदलपुर। बस्तर के विज्ञान शिक्षक मनीष अहीर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026-27 के लिए चयनित होने पर महापौर संजय पांडेय और डीईओ बलीराम बघेल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बकावंड बीईओ चंद्रशेखर यादव (बाएं से पहले) और लक्ष्मण झा (दाएं से पहले) उपस्थित रहे।
जगदलपुर, 08 सितम्बर 2026। बस्तर के सरकारी विद्यालयों में विज्ञान शिक्षण को किताबों से निकालकर प्रयोग, नवाचार और गतिविधियों के माध्यम से रोचक बनाने वाले विज्ञान शिक्षक मनीष अहीर का राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026-27 के लिए चयन हुआ है। उनके चयन से विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है।

विज्ञान को बनाया जिज्ञासा और प्रयोग का विषय

गांव के सरकारी विद्यालय से पढ़कर शिक्षक बने मनीष अहीर डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने विज्ञान को कठिन विषय के बजाय जिज्ञासा और प्रयोग का विषय बनाया। कोरोना काल में विजय चैनल के माध्यम से विज्ञान मॉडलों के साथ ऑनलाइन कक्षाएं लेकर तकनीक आधारित शिक्षण का नया उदाहरण पेश किया।

300 से अधिक विज्ञान मॉडल तैयार किए

स्थानीय संसाधनों और रंगीन चौक के उपयोग से उन्होंने:

  • डीएनए, कोशिका, पीएसएलवी, चंद्रयान-3 सहित

  • 300 से अधिक विज्ञान मॉडल एवं टीएलएम तैयार किए हैं

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान, इंस्पायर अवार्ड, विज्ञान अनुसंधान यात्राओं और कबाड़ से जुगाड़ जैसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रही है।

पर्यावरण संरक्षण में भी सक्रिय

पर्यावरण संरक्षण में भी वे सक्रिय हैं। इको क्लब के माध्यम से:

  • 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान

  • सीड बॉल निर्माण एवं बीज वितरण

  • पौधों के क्यूआर कोड

  • औषधीय पौधों की खोज यात्रा

के द्वारा बच्चों को प्रकृति से जोड़ रहे हैं। साथ ही विज्ञान सभा, नेस्ट टीमपीएलसी समूह के साथ विज्ञान को सरल बनाने का कार्य कर रहे हैं।

अधिकारियों का मिला सहयोग

उनके कार्यों में निम्नलिखित अधिकारियों के मार्गदर्शन का विशेष सहयोग रहा:

क्र.अधिकारी / पद
1कलेक्टर बस्तर आकाश छिकारा
2जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल
3डीएमसी अशोक पांडे
4बीईओ अनिल दास
5एबीईओ राजेश गुप्ता
6बीआरसी राजेंद्र ठाकुर

तथा जिला पीएलसी टीम का विशेष सहयोग रहा।

इस उपलब्धि पर प्राचार्य जीवन दास, शिक्षक साथियों, विद्यार्थियों और परिवारजनों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

📰 यह भी पढ़ें

🔗 विश्वासघात: केशलूर में मोटरसाइकिल लेकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने वाहन किया बरामद 🔗 केदार कश्यप के नाम हुआ सबसे लंबे समय तक मंत्री रहने का रिकॉर्ड: रजनीश पानीग्राही ने दी शुभकामनाएं 🔗 विधायक किरण देव के प्रयास: जगदलपुर में मातागुड़ी, देवगुड़ी एवं मंदिरों के विकास के लिए 200 लाख रुपए स्वीकृत 🔗 मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह: बस्तर संभाग के 74 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित 🔗 प्रशासन की त्वरित पहल से सुलझा कुरेंगा के माड़ियापारा स्कूल में पेयजल संकट

संबंधित खबरें: केशलूर गिरफ्तारी | केदार कश्यप रिकॉर्ड | किरण देव | मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव | पेयजल संकट

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post