केदार कश्यप के नाम हुआ सबसे लंबे समय तक मंत्री रहने का रिकॉर्ड दर्ज: रजनीश पानीग्राही ने दी शुभकामनाएं
जगदलपुर, 06 सितम्बर 2026। बस्तर जिले के भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री रजनीश पानीग्राही ने छत्तीसगढ़ के राजनीतिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक मंत्री रहने का रिकॉर्ड केदार कश्यप के नाम दर्ज होने पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने बस्तर के कद्दावर नेता एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।17 वर्ष 9 महीने का लंबा कार्यकाल
रजनीश पानीग्राही ने बताया कि बस्तर की धरती से केदार कश्यप का राजनीतिक सफर सरकार बदलने और हर लहर के थपेड़े झेलने के बावजूद बेधड़क आगे बढ़ रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के तीनों कार्यकाल में वे लगातार 15 वर्ष मंत्री रहे
साय सरकार में चौथी बार ढाई साल से मंत्रालय संभाल रहे हैं
कुल मिलाकर 17 वर्ष 9 महीने का आंकड़ा बैठता है
रिकॉर्ड तोड़ना आसान नहीं
रजनीश पानीग्राही ने कहा कि केदार कश्यप ने जो पैमाना तय किया है, वहां तक पहुंचना किसी भी राजनीतिक धुरंधर के लिए आसान नहीं है। उन्होंने कहा:
"इसके लिए सिर्फ चुनाव जीतना ही काफी नहीं है, लगातार ढाई दशक तक बस्तर संभाग सहित छत्तीसगढ़ की राजनीति में बने रहना होता है।"
मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में बड़ी उपलब्धि
रजनीश पानीग्राही ने कहा कि एक दौर वह था जब मंत्री लंबी पारी बेफिक्र होकर खेलते थे, लेकिन आज का आलम यह है कि कोई भी मंत्री अपनी कुर्सी को लेकर आश्वस्त नहीं दिखता। मंत्रियों के लिए हर गुजरता दिन एक राहत की सांस लेकर आता है।
इन परिस्थितियों में केदार कश्यप का सबसे लंबे समय तक मंत्री रहने का रिकॉर्ड बस्तर संभाग में उनकी सशक्त पकड़ और पूरे छत्तीसगढ़ में उनकी राजनीतिक स्वीकार्यता को दर्शाता है।
बृजमोहन अग्रवाल दूसरे स्थान पर
रजनीश पानीग्राही ने बताया कि इस रिकॉर्ड की दौड़ में केदार कश्यप के ठीक पीछे बृजमोहन अग्रवाल हैं:
रमन सिंह की सरकार में पूरे 15 वर्ष मंत्री रहे
विष्णुदेव साय की सरकार में लगभग 6 महीने मंत्री रहे
रायपुर के सांसद बनने के बाद उनकी कैबिनेट मंत्री की पारी थमी
कुल मिलाकर लगभग 15 वर्ष 6 महीने मंत्री रहे
📰 यह भी पढ़ें
🔗 विधायक किरण देव के प्रयास: जगदलपुर में मातागुड़ी, देवगुड़ी एवं मंदिरों के विकास के लिए 200 लाख रुपए स्वीकृत 🔗 दलपत सागर में ₹9.88 करोड़ के खर्च का पहले हिसाब दें: नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने महापौर से मांगा पूरा ब्यौरा 🔗 जगदलपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, हाउसिंग बोर्ड निर्माण स्थल से 8 बाल श्रमिक बालिकाएं रेस्क्यू 🔗 मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह: बस्तर संभाग के 74 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित 🔗 प्रशासन की त्वरित पहल से सुलझा कुरेंगा के माड़ियापारा स्कूल में पेयजल संकटसंबंधित खबरें: विधायक किरण देव | दलपत सागर | बाल श्रम रेस्क्यू | मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव | पेयजल संकट समाधान
