जगदलपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, हाउसिंग बोर्ड निर्माण स्थल से 8 बाल श्रमिक बालिकाएं रेस्क्यू
जगदलपुर, 06 सितम्बर 2026। जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बाल श्रम के विरुद्ध अभियान चलाते हुए शनिवार को शहर के सिटी ग्राउंड के सामने एक बड़ी कार्रवाई की गई। कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान के तहत हाउसिंग बोर्ड द्वारा बनाए जा रहे बहुमंजिला इमारत के निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहीं आठ नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।एसपी चंद्रहास के नेतृत्व में चली कार्रवाई
इस कार्रवाई का नेतृत्व मानव तस्करी निरोधक इकाई के जिला नोडल अधिकारी एवं उप पुलिस अधीक्षक चंद्रहास ने किया। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर जिला पुलिस बल, श्रम विभाग और चाइल्ड लाइन की संयुक्त टास्क फोर्स ने निर्माण स्थल पर औचक छापा मारा।
मौके पर जोखिम भरे निर्माण कार्यों में आठ नाबालिग बालिकाएं काम करते हुए पाई गईं, जो प्राथमिक जांच के अनुसार बस्तर जिले की ही रहने वाली हैं। टास्क फोर्स ने तत्परता दिखाते हुए सभी बालिकाओं को कार्यस्थल से तत्काल मुक्त कराया और वैधानिक पुनर्वास प्रक्रिया के तहत चाइल्ड लाइन के समक्ष प्रस्तुत किया।
संयुक्त टीम में ये रहे शामिल
इस व्यापक संयुक्त छापामार दल में:
श्रम विभाग से श्रम अधिकारी भूपेंद्र नायक, श्रम निरीक्षक श्रीमती नमिता जॉन एवं नितेश महंत
पुलिस विभाग से उप निरीक्षक अमित सिदार, प्रधान आरक्षक संजय यादव एवं आरक्षक चंदन दीवान
चाइल्ड लाइन से श्रीमती अल्का कश्यप व कुलेश दास पंत
सक्रिय रूप से शामिल रहे।
ठेकेदार व एजेंसी पर होगी सख्त कार्रवाई
प्रशासन ने कार्रवाई के दौरान स्पष्ट किया है कि बाल श्रम कराने वाले संबंधित ठेकेदार और निर्माण एजेंसी के खिलाफ बाल श्रम निषेध कानून के तहत सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
📰 यह भी पढ़ें
🔗 शिक्षक दिवस पर शहीद महेंद्र कर्मा विवि के कुलपति ने दी शुभकामनाएं, वानिकी अध्ययनशाला में मनाया गया स्नेह-सम्मान समारोह 🔗 मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह: बस्तर संभाग के 74 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित 🔗 प्रशासन की त्वरित पहल से सुलझा कुरेंगा के माड़ियापारा स्कूल में पेयजल संकटसंबंधित खबरें: शिक्षक दिवस | मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव | पेयजल संकट समाधान
