शिक्षक दिवस पर शहीद महेंद्र कर्मा विवि में वानिकी एवं वन्यजीव अध्ययनशाला में आयोजित हुआ स्नेह-सम्मान समारोह
जगदलपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय की विभिन्न अध्ययनशालाओं के शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए सभी शिक्षकों को देश के विकास में योगदान देने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।कुलपति ने शिक्षकों को दी ये सीख
अपने शुभकामना संदेश में प्रो. श्रीवास्तव ने सभी शिक्षकों से अनुशासन, लगन एवं मेहनत से शिक्षण और अनुसंधान कार्य संपादन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक गुरु का विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करते रहना कर्तव्य है। इस अवसर पर कुलपति महोदय ने विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को भी शुभकामनाएं दीं।
वानिकी एवं वन्यजीव अध्ययनशाला में मनाया गया शिक्षक दिवस
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की वानिकी एवं वन्यजीव अध्ययनशाला में स्नेह-सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. शरद नेमा ने अपने शुभकामना उद्बोधन में विद्यार्थियों से लगन एवं मेहनत से पढ़ने की अपील की।
उन्होंने कहा कि शिक्षक सदैव छात्रहित और उनके बेहतर भविष्य के लिए कार्य करते हैं। विद्यार्थियों की सफलता शिक्षकों का सबसे बड़ा सम्मान है।
शिक्षकों ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर सह प्राध्यापक डॉ. विनोद कुमार सोनी, डॉ. सजीवन कुमार एवं सहायक डॉ. मैक्सूदन ने भी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर एमएससी फॉरेस्ट्री एंड वाइल्डलाइफ के विद्यार्थी मौजूद रहे।
📰 यह भी पढ़ें
🔗 मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह: बस्तर संभाग के 74 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, सांसद बोले- गुरुओं से संवरेगा बस्तर 🔗 शिक्षक दिवस पर बस्तर का बढ़ा मान, कामेश्वरी कश्यप और बुधराम कश्यप को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान 🔗 बस्तर में दूसरा 'विनोबा शिक्षण उत्सव' संपन्न, उत्कृष्ट शिक्षकों को किया गया सम्मानितसंबंधित खबरें: मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण | राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान | विनोबा शिक्षण उत्सव
