बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.414 किलो गांजा जप्त, आगरा का तस्कर गिरफ्तार

बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उड़ीसा से आगरा जा रहा 8.414 किलो गांजा जप्त, एक तस्कर गिरफ्तार

बस्तर के थाना नगरनार पुलिस द्वारा उड़ीसा से आगरा जा रहे 8.414 किलो गांजा के साथ आरोपी की गिरफ्तारी।
थाना नगरनार पुलिस द्वारा जप्त 8.414 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं गिरफ्तार आरोपी।
जगदलपुर, 12 सितंबर 2026 — बस्तर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना नगरनार पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 8.414 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जप्त गांजे की कीमत करीब 4 लाख 20 हजार 700 रुपए आंकी गई है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

11 सितंबर को थाना नगरनार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने कब्जे के पीठू बैग में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर उड़ीसा प्रांत से धनपुंजी के रास्ते जगदलपुर की ओर ले जाने वाला है।

सूचना पर पुलिस टीम हमराह स्टाफ व गवाहों के साथ ग्राम धनपुंजी की ओर रवाना हुई। धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास आने-जाने वाले व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर के बताए हुलिये का व्यक्ति पैदल फॉरेस्ट नाका धनपुंजी की ओर आता दिखाई दिया।

आरोपी की पहचान

पुलिस ने उसे रोककर नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम सिकन्दर उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम नगला हट्टी, थाना मलपुरा, जिला आगरा (उत्तर प्रदेश) का होना बताया।

तलाशी में मिला 8.414 किलो गांजा

आरोपी के कब्जे के पीठू बैग की तलाशी लेने पर उसमें से कुल 03 पैकेट जुमला वजन 8.414 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 4,20,700 रुपए बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20 एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

जप्त सामान की सूची

क्रमजप्त सामानकीमत
01मादक पदार्थ गांजा (8.414 किग्रा)4,20,700 रुपए
02मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन10,000 रुपए
03नगदी रकम3,000 रुपए

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

उड़ीसा राज्य से छत्तीसगढ़ राज्य की ओर होने वाले अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के दिशा-निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक विकेश तिवारी के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित की गई है। इसी टीम द्वारा गांजा तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

टीम में इनका रहा विशेष योगदान

इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक विकेश तिवारी, सउनि दिनेश सिंह ठाकुर, प्रआर अजय साहु, लुईस लकड़ा, आरक्षक दशरू नाग, सुकमन पाण्डे, बलराम कश्यप, चंद्रकुमार कंवर एवं भुनेश्वर बाकड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


📖 यह भी पढ़ें

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post