मेकाज हॉस्पिटल डिमरापाल में वार्ड बॉय समेत अन्य कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर संघ के पदाधिकारियों ने की मुलाकात, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन
![]() |
| मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के मेकाज हॉस्पिटल में चतुर्थ श्रेणी स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री जी को ज्ञापन सौंपा गया। |
जगदलपुर। डिमरापाल छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ के चतुर्थ श्रेणी स्वास्थ्य कर्मचारी इकाई के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री जी से मुलाकात कर एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के मेकाज हॉस्पिटल में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी स्वास्थ्य कर्मचारियों, विशेषकर वार्ड बॉय और अन्य सहयोगी स्टाफ की हित में दिया गया।
संघ के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री जी को अपनी निम्न मांगों से अवगत कराया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री जी ने संघ के पदाधिकारियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संघ के द्वारा जो मांगें रखी गई हैं, उन्हें सरकार के संज्ञान में लाया गया है और उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष श्री रुपेंद्र सिंह, मेकाज अध्यक्ष श्री भीखम साहू, संभागीय अध्यक्ष दयानंद पटेल, तथा प्रांतीय संयोजक गुजराल शार्दूल सहित अन्य सदस्य शामिल थे।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री जी का यह आश्वासन कर्मचारियों के लिए राहत भरा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में लगे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान होगा।
