आम जगह में चाकू दिखाकर गुंडा गर्दी करने वाले आरोपी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार, धारदार चाकू जप्त

चाकू दिखा कर लहराकर गुंडा गर्दी करने वाले आरोपी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना बोधघाट पुलिस द्वारा गुंडा गर्दी करने वाले आरोपी रोनित बघेल उर्फ खरगोश को गिरफ्तार करते हुए, कब्जे से धारदार चाकू जप्त
जगदलपुर। थाना बोधघाट पुलिस ने आम जगह में चाकू दिखाकर लहराकर गुंडा गर्दी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त किया गया। 

जगदलपुर, 11 सितम्बर 2026। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा अपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में गुंडा गर्दी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

ऐसे हुई घटना

ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में प्रार्थी कुरसो सोना निवासी कुम्हार पारा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 10 सितंबर की प्रातः उसके ऑटो के पीछे कुम्हारपारा गुरु घासीदास वार्ड निवासी रोनित उर्फ खरगोश नशा कर रहा था। जिसे मना करने पर उसने अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुए बांस डंडा से हमला कर चोट पहुंचाया।

तत्काल गठित की गई पुलिस टीम

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बोधघाट में अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक सुखनन्दन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक डी. धोत्रे सुमित कुमार दत्ता हरिराव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया।

आरोपी ने कबूला अपराध

उक्त टीम के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी की पतासाजी कर आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की गई। आरोपी द्वारा घटना कारित करना कबूल करने पर उक्त आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू को जप्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।


📌 गिरफ्तार आरोपी का विवरण

विवरणजानकारी
नामरोनित बघेल उर्फ खरगोश
पिता का नामलखीराम बघेल
उम्र20 वर्ष
निवासीकुम्हार पारा, गुरु घासीदास वार्ड, जगदलपुर

📌 महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-कर्मचारी

क्रमांकनामपद
1टामेश्वर चौहाननिरीक्षक
2लोकेश्वर नागउप निरीक्षक
3दिनेश उसेंडीसउनि
4मयाराम कश्यपप्रधान आरक्षक
5होरी लाल आर्मोआरक्षक

📰 यह भी पढ़ें
🔗 विश्वासघात: केशलूर में मोटरसाइकिल लेकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने वाहन किया बरामद 🔗 नव पदस्थ बीईओ जितेंद्र कुमार उईके का प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत 🔗 कन्द फसल परियोजना द्वारा आदिवासी उपयोजना के अंतर्गत किसानों को एक दिवसीय प्रक्षेत्र भ्रमण का आयोजन

संबंधित खबरें: केशलूर गिरफ्तारी | नव पदस्थ बीईओ | किसान प्रशिक्षण

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post