बीटीओए चुनाव 2026: मनोज कुमार सिंह बने अध्यक्ष, तरुण सोनी को सचिव की जिम्मेदारी, कृष्ण जीवन शुक्ला कोषाध्यक्ष निर्वाचित
![]() |
| बीटीओए किरंदुल चुनाव 2026 में विजयी नवनिर्वाचित पदाधिकारी — अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सचिव तरुण सोनी सहित अन्य। |
अध्यक्ष पद का परिणाम
अध्यक्ष पद के लिए कुल दो उम्मीदवार मैदान में थे। मनोज कुमार सिंह को 508 वोट मिले, जबकि उमेश सिंह को 425 वोट मिले। इस दौरान 14 मत निरस्त हुए। इस तरह मनोज कुमार सिंह ने 83 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
सचिव पद का परिणाम
सचिव पद के लिए तरुण प्रकाश सोनी और मृणाल राय के बीच मुकाबला हुआ। तरुण प्रकाश सोनी को 509 वोट मिले, जबकि मृणाल राय को 405 वोट मिले। इस दौरान 38 मत निरस्त हुए। तरुण सोनी ने 104 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
कोषाध्यक्ष पद का परिणाम
कोषाध्यक्ष पद के लिए आकाश गोयल और कृष्ण जीवन शुक्ला के बीच मुकाबला हुआ। कृष्ण जीवन शुक्ला को 505 वोट मिले, जबकि आकाश गोयल को 406 वोट मिले। 36 मत निरस्त हुए। कृष्ण जीवन शुक्ला ने 99 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
उपाध्यक्ष पद (2 सीट) का परिणाम
उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे। विजयंत सिंह गौतम (बीरू) को 512 वोट और रतन कर्मकार (कालू) को 418 वोट मिले। दोनों को विजयी घोषित किया गया। वहीं दीपक सरकार को 391 वोट और अनिल अयप्पन को 386 वोट मिले। दोनों को हार का सामना करना पड़ा।
सह-सचिव पद (2 सीट) का परिणाम
सह-सचिव के दो पदों के लिए भी चार उम्मीदवार मैदान में थे। वैभव गौरांग साहा को 508 वोट और अजय रूपचन्दनी (अज्जू) को 447 वोट मिले। दोनों को विजयी घोषित किया गया। वहीं मोहम्मद मोकीम को 405 वोट और अनिल कुमार को 380 वोट मिले। दोनों को हार का सामना करना पड़ा।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की प्रतिक्रिया
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य "एकता-सहयोग-विकास" के मंत्र के साथ सभी ट्रक मालिकों के हितों के लिए मिलकर कार्य करना है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों में हर्ष का माहौल देखा गया।
📖 यह भी पढ़ें
- 🏛️ संग्रहालय के नए भवन में डिजाइन बदलाव पर सवाल, ऑडिटोरियम की ऊंचाई में भारी अंतर
- 🚔 चाकूबाजी मामले में परपा पुलिस की कार्रवाई: 1 आरोपी गिरफ्तार, 3 किशोर हिरासत में
- 🚨 बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.414 किलो गांजा जप्त, आगरा का तस्कर गिरफ्तार
- 🪔 गीदम में “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम: 293 विद्यालयों में 25,477 दीये प्रज्वलित
