गीदम विकासखंड में “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम: 293 विद्यालयों में 25,477 दीये प्रज्वलित, 11 हजार से अधिक ने की सहभागिता
![]() |
| गीदम विकासखंड के विद्यालयों में “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्वलित करते विद्यार्थी एवं शिक्षक। |
293 विद्यालयों में 25,477 दीये प्रज्वलित
विकासखंड के 293 विद्यालयों में निर्धारित समय पर 25,477 दीये प्रज्वलित किए गए। इस अवसर पर 11,424 प्रतिभागियों सहित विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा विद्यालय परिसर को आकर्षक रंगोली, दीप सज्जा एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सजाया गया, जिससे विद्यालय परिसर में उत्सव एवं सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण निर्मित हुआ।
बीईओ एवं बीआरसी ने की सराहना
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी गीदम श्रीमती भवानी पुनेम व खंड स्रोत समन्वयक नितेश सिंह ने सभी विद्यालयों की सहभागिता एवं प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सेवा, संस्कार, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विकासखंड के सभी संकुल प्राचार्यों, संकुल समन्वयकों, प्रधानाध्यापकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया।
क्या है “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम?
“आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान का हिस्सा है, जो 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक पूरे देश में चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। इस कार्यक्रम के तहत देशभर में दीये प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की जा रही है ।
“आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम के माध्यम से गीदम विकासखंड के विद्यालयों में शिक्षा के साथ संस्कार और सेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
📖 यह भी पढ़ें
- 🏛️ संग्रहालय के नए भवन में डिजाइन बदलाव पर सवाल, ऑडिटोरियम की ऊंचाई में भारी अंतर
- 🛕 227 बटालियन CRPF तोंगपाल में विश्वकर्मा पूजा, जवानों ने किया वाहनों-हथियारों का विधिवत पूजन
- 🛕 शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक जगदलपुर में विश्वकर्मा पूजा समारोह, प्राचार्य ने सुनाई प्रेरणादायी कथा
- 🌾 किसान दिवस 2026: कृषि विज्ञान केंद्र बस्तर में बलराम जयंती का भव्य आयोजन, कृषकों को दिया जैविक खेती का संदेश
- 📚 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय करपावंड में हिंदी पखवाड़ा उद्घाटित, मुंशी प्रेमचंद व महादेवी वर्मा को दी श्रद्धांजलि
- 🏆 राज्य अलंकरण 2026: 20 सितंबर को कुरुद में सम्मानित होंगे उत्कृष्ट शिक्षक एवं समाजसेवी
- 🏥 जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में 6 करोड़ की लागत से शुरू हुआ लेवल-2 ट्रॉमा सेंटर
