ऑटो चोरी के आरोपी गिरफ्तार, 70 हजार रुपए का ऑटो जप्त

ऑटो चोरी के आरोपी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार, 70 हजार रुपए का ऑटो जप्त

बस्तर पुलिस द्वारा ऑटो चोरी के आरोपी डेनियल नाग को गिरफ्तार करते हुए, जप्त किए गए ऑटो के साथ पुलिस टीम।
थाना बोधघाट पुलिस द्वारा चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर जप्त किए गए ऑटो क्रमांक CG 17T 0648 के साथ।
जगदलपुर, 18 सितंबर 2026 — पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा अपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

क्या था मामला?

ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में प्रार्थी प्रदीप राय निवासी कुम्हार पारा, अब्दुल कलाम वार्ड, जगदलपुर ने थाना बोधघाट में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 23.06.2026 की शाम को सवारी लेकर अब्दुल कलाम वार्ड मेन रोड में अपने ऑटो क्रमांक CG17T0648 में सवारी छोड़ने के लिए गया था।

ऑटो को खड़ा करके सामान लेने चला गया था। वापस आकर देखने पर अज्ञात चोर द्वारा ऑटो को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना बोधघाट में अपराध पंजीबद्ध किया गया।

CCTV फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस

घटना की रिपोर्ट पर तत्काल पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक सुखनन्दन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार की गई।

उक्त टीम द्वारा घटना स्थल पर लगे CCTV फुटेज का अवलोकन कर संदेह के आधार पर डेनियल नाग उर्फ दानियल नाग पिता मिट्ठू नाग, उम्र 30 वर्ष, निवासी शांति नगर वार्ड, जगदलपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

आरोपी ने कबूल की चोरी

उक्त संदेही द्वारा चोरी करना कबूल करते हुए चोरी किए गए ऑटो क्रमांक CG 17T 0648 कीमती 70,000 रुपए को पेश करने पर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।

जप्त सामान

क्रमजप्त सामानकीमत
01ऑटो क्रमांक CG 17T 064870,000 रुपए

इस टीम को मिली सफलता

इस सफल कार्रवाई में निम्नलिखित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही —

क्रमनामपद
01टामेश्वर चौहाननिरीक्षक
02लोकेश्वर नागउप निरीक्षक
03दिनेश उसेंडीसहायक उप निरीक्षक
04लखेश्वर बघेलप्रधान आरक्षक
05परमानन्द भोयरआरक्षक

📖 यह भी पढ़ें

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post