शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक जगदलपुर में विश्वकर्मा पूजा समारोह, प्राचार्य ने सुनाई प्रेरणादायी कथा

धरमू माहरा शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक जगदलपुर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया विश्वकर्मा पूजा समारोह

धरमू माहरा शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक जगदलपुर में विश्वकर्मा पूजा समारोह के दौरान प्राचार्य श्री एस. के. त्रिवेदी द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी की विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए
धरमू माहरा शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक, जगदलपुर में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर प्राचार्य श्री एस. के. त्रिवेदी द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी की विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए।
जगदलपुर, 17 सितंबर 2026 — धरमू माहरा शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक, जगदलपुर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा के अवसर पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ विश्वकर्मा पूजा समारोह का आयोजन किया गया।

विभागों में हुआ मशीनों एवं उपकरणों का पूजन

इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी विभागों की छात्राओं एवं शिक्षकों ने अपने-अपने विभागों में मशीनों, उपकरणों एवं प्रयोगशाला सामग्री का विधिवत पूजन किया।

सभागार में हुआ सामूहिक पूजन

धरमू माहरा शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक जगदलपुर में विश्वकर्मा पूजा समारोह के अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, स्टाफ एवं छात्राओं
धरमू माहरा शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक, जगदलपुर में विश्वकर्मा पूजा समारोह के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, वरिष्ठ व्याख्याता, शिक्षकगण, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में उपस्थित छात्राएं।
इसके पश्चात महाविद्यालय के सभागार में सामूहिक पूजन का आयोजन हुआ, जिसमें समस्त महाविद्यालय परिवार ने सहभागिता की। सभी ने भक्तिभाव के साथ भगवान विश्वकर्मा की आरती गाई और सुख, समृद्धि एवं तकनीकी उन्नति की कामना की।

प्राचार्य ने सुनाई प्रेरणादायी कथा

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य एस. के. त्रिवेदी ने विद्यार्थियों को भगवान विश्वकर्मा के जीवन से जुड़ी एक प्रेरणादायी कथा सुनाई तथा उनके सृजन, कौशल, परिश्रम एवं तकनीकी दक्षता से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

वरिष्ठ व्याख्याताओं ने साझा किए प्रसंग

इसके पश्चात वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. नमिता अगारकर एवं डॉ. बी. एल. देवांगन ने भगवान विश्वकर्मा के जीवन से जुड़े अन्य प्रेरणादायी प्रसंगों को सभी के साथ साझा किया।

प्रसाद वितरण के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों को प्रसाद वितरित किया गया। संपूर्ण आयोजन श्रद्धा, सामूहिक सहभागिता एवं उत्साह से परिपूर्ण रहा।

 

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post