गीदम विकासखंड के 293 विद्यालयों में आयोजित हुई भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
![]() |
| गीदम विकासखंड के विद्यालयों में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। |
विद्यार्थियों ने छुए विविध विषय
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने "डिजिटल इंडिया", "नक्सलवाद से मुक्त मेरे सपनों का भारत", "पर्यावरण संरक्षण" एवं "महिला सशक्तिकरण" सहित विभिन्न समसामयिक एवं सामाजिक विषयों पर अपने विचारों को प्रभावशाली भाषण तथा आकर्षक चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता, अभिव्यक्ति क्षमता एवं कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
चित्रकला प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
चित्रकला प्रतियोगिता के पश्चात विद्यालयों में चित्रकला प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। प्रदर्शनी का अवलोकन उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पालकों, एसएमसी सदस्यों एवं ग्रामीणों द्वारा किया गया। उपस्थित लोगों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों की सराहना करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
बीईओ एवं बीआरसी ने दी बधाई
कार्यक्रम की सफलता पर खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री भवानी पटेल एवं खंड स्रोत समन्वयक नितेश सिंह ने विकासखंड के सभी प्राचार्यों, संकुल समन्वयकों, प्रधान अध्यापकों एवं समस्त शिक्षकों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल, सामाजिक जागरूकता एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों में शिक्षा, संस्कार, रचनात्मकता एवं सामाजिक सरोकार की भावना विकसित करने का यह प्रयास विकासखंड गीदम के विद्यालयों में निरंतर जारी है।
📖 यह भी पढ़ें
- 🏛️ संग्रहालय के नए भवन में डिजाइन बदलाव पर सवाल, ऑडिटोरियम की ऊंचाई में भारी अंतर
- 🗳️ बीटीओए चुनाव 2026: मनोज कुमार सिंह बने अध्यक्ष, तरुण सोनी को सचिव की जिम्मेदारी
- 🚔 चाकूबाजी मामले में परपा पुलिस की कार्रवाई: 1 आरोपी गिरफ्तार, 3 किशोर हिरासत में
- 🪔 गीदम में “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम: 293 विद्यालयों में 25,477 दीये प्रज्वलित
- 🚨 बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.414 किलो गांजा जप्त, आगरा का तस्कर गिरफ्तार
