रिज्यूमे व्यक्तिगत क्षमताओं का प्रभावी परिचय: SMKV बस्तर में छात्राओं ने सीखी रिज्यूमे बनाने की तकनीक

रिज्यूमे व्यक्तिगत क्षमताओं का प्रभावी परिचय देता है: SMKV बस्तर में रोजगार एवं व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण के चौथे दिन छात्राओं ने सीखी रिज्यूमे बनाने की तकनीक

बस्तर में नांदी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित रोजगार एवं व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्राओं को रिज्यूमे बनाने का प्रशिक्षण देते हुए।
शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर में रोजगार एवं व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण के चौथे दिन छात्राओं को रिज्यूमे निर्माण की जानकारी देते ट्रेनर अभिषेक विश्वकर्मा।
जगदलपुर, 25 सितंबर 2026 — शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में आयोजित छह दिवसीय रोजगार एवं व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे दिन गुरुवार को प्रतिभागी छात्राओं को रिज्यूमे (बायोडाटा) की उपयोगिता एवं प्रभावी निर्माण की तकनीकी जानकारी दी गई।

रिज्यूमे केवल योग्यताओं का विवरण नहीं — अभिषेक विश्वकर्मा

इस मौके पर नांदी फाउंडेशन हैदराबाद के मुख्य ट्रेनर अभिषेक विश्वकर्मा ने रिज्यूमे की आवश्यकता एवं प्रभावी निर्माण की व्यावहारिक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रिज्यूमे केवल शैक्षणिक योग्यताओं का विवरण नहीं होता, बल्कि यह विद्यार्थियों की शिक्षा, कौशल, अनुभव, उपलब्धियों एवं व्यक्तिगत क्षमताओं का संक्षिप्त और प्रभावी परिचय प्रस्तुत करता है।

क्या शामिल करें, क्या नहीं — दी गई विस्तृत जानकारी

सत्र के दौरान छात्राओं को बताया गया कि रिज्यूमे में कौन-कौन सी आवश्यक जानकारियां शामिल की जानी चाहिए, किन अनावश्यक जानकारियों से बचना चाहिए तथा अपनी योग्यता और कौशल को प्रभावी ढंग से किस प्रकार प्रस्तुत किया जा सकता है। विद्यार्थियों को एक प्रभावी रिज्यूमे तैयार करने के लिए प्रारूप, भाषा, प्रस्तुतीकरण एवं आवश्यक जानकारी के उचित क्रम के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

वीडियो रिज्यूमे के बारे में भी सीखा

छात्राओं ने वीडियो रिज्यूमे तैयार करने के बारे में भी जाना। अभिषेक ने विद्यार्थियों को बताया कि विभिन्न रोजगार अवसरों एवं पदों के अनुरूप रिज्यूमे तैयार किया जाना चाहिए।

प्रोफेशनल टेक्निक की दी गई जानकारी

इससे पहले के सत्र में अभिषेक ने प्रतिभागी छात्राओं को वित्तीय जागरूकता, वर्किंग प्लेस के लिए जरूरी कौशल, समय प्रबंधन, नीड थ्योरी, प्रायरिटी मैट्रिक्स एवं इमोशनल इंटेलिजेंस जैसे प्रोफेशनल टेक्निक की जानकारी विभिन्न उदाहरणों के साथ दी।

कुलपति की पहल से आयोजित हो रहा प्रशिक्षण

कुलपति प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के विशेष पहल से आयोजित यह प्रशिक्षण प्रतिदिन दो सत्रों में आयोजित किया जा रहा है। इसमें समन्वयक प्रो. स्वपन कुमार कोले के मार्गदर्शन में डॉ. अनिता कवि, डॉ. राकेश कुमार खरवार, डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, डॉ. सोहन लाल साहू, डॉ. सुजाता यादव, डॉ. विष्णु प्रताप, डॉ. कुसुमलता, डॉ. जागृति देवांगन, पूजा ठाकुर एवं देवेंद्र यादव सक्रिय उपस्थिति दे रहे हैं।


📖 यह भी पढ़ें

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post