सिरहासार भवन में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई डेरी गड़ाई की रस्म, हल्दी उत्सव के साथ बंधी मांगलिक छटा
![]() |
| बस्तर दशहरा के अंतर्गत सिरहासार भवन में आयोजित डेरी गड़ाई की रस्म के दौरान जनप्रतिनिधि एवं उपस्थित श्रद्धालु। |
बिलोरी से लाए गए विशेष काष्ठ स्तंभ
पुरातन लोक-परंपरा का पालन करते हुए नगर सीमा से लगे ग्राम बिलोरी से ग्रामीण दो विशेष काष्ठ स्तंभों (लकड़ियों) को लेकर सिरहासार भवन पहुंचे, जिन्हें स्थानीय बोली और संस्कृति में डेरी कहा जाता है। इसके पश्चात सिरहासार भवन परिसर में इन पावन काष्ठ स्तंभों की पारंपरिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बाद स्थापना की गई।
हल्दी उत्सव से सराबोर हुआ परिसर
डेरी गड़ाई और मंडप आच्छादन का यह मंगल विधान पूर्ण होते ही समूचा परिसर असीम उल्लास से भर उठा। वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार डेरी स्थापना के तुरंत बाद मेंबरीनों द्वारा अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ हल्दी खेली गई, जिसने बस्तर दशहरा के इस पावन अवसर को एक भव्य मांगलिक प्रसंग की तरह आत्मीयता व आनंद के रंगों से सराबोर कर दिया।
जनभागीदारी और प्रशासनिक सहभागिता का अनूठा संगम
इस ऐतिहासिक एवं पारंपरिक आयोजन में जनभागीदारी और प्रशासनिक सहभागिता का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप, बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष बलराम मांझी, महापौर संजय पाण्डे सहित कमिश्नर डोमन सिंह, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा तथा अपर कलेक्टर सी. पी. बघेल और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
पारंपरिक मुखिया और श्रद्धालुओं की रही उपस्थिति
इसके साथ ही विभिन्न परगनों से पहुंचे मांझी-चालकी, नाइक-पाइक, मेम्बर-मेम्बरीन, पुजारी, गायता, सिरहा-गुनिया, पेरमा सहित बड़ी संख्या में पारंपरिक मुखिया और श्रद्धालु नागरिक इस मांगलिक अनुष्ठान के साक्षी बने।
📖 यह भी पढ़ें
- 🏛️ संग्रहालय के नए भवन में डिजाइन बदलाव पर सवाल, ऑडिटोरियम की ऊंचाई में भारी अंतर
- 🚔 कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
- 📰 आशा राम कर्मा बने पत्रकार एकता महासंघ फाउंडेशन के दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष
- 🙏 बचेली: श्री गजानन यूथ कमेटी के 'मार्केट के राजा' महाभंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- 🎖️ DGP छत्तीसगढ़ की बस्तर में समीक्षा बैठक: नक्सल पुनर्वास नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
