बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 स्कूटी जप्त, कुल 95,170 रुपए का माल बरामद
![]() |
| बोधघाट पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में जप्त की गई अवैध अंग्रेजी शराब एवं 2 स्कूटी के साथ आरोपी। |
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
24 सितंबर की रात्रि में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नयामुंडा, जगदलपुर के मनोहर भुआर्य उम्र 43 वर्ष द्वारा अपनी किराना दुकान एवं दुकान के पास रखी स्कूटी क्रमांक CG17LC 8344 एवं स्कूटी क्रमांक CG17 KY 7003 की डिक्की में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब एवं बीयर रखकर बिक्री की जा रही है।
सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में बोधघाट पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रेड की।
तलाशी में मिली भारी मात्रा में शराब
संदेही की दुकान एवं उसके कब्जे की दोनों स्कूटियों की तलाशी लेने पर अलग-अलग कंपनी की अंग्रेजी शराब एवं बीयर कुल 23.43 लीटर (कीमत 15,170 रुपए) तथा दो स्कूटी (कीमत 80,000 रुपए) जप्त की गईं। आरोपी को उक्त शराब को रखने एवं बेचने के संबंध में लाइसेंस अथवा वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया, जिस पर आरोपी ने कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। आरोपी का कृत्य आबकारी अधिनियम 34(2) का घटित करना पाए जाने पर उसके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पूर्व में भी हो चुका है गिरफ्तार
आरोपी मनोहर लाल भूआर्य पूर्व में भी आबकारी एक्ट में गिरफ्तार हो चुका है।
कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक टामेश्वर चौहान, उप निरीक्षक लोकेश्वर नाग, उप निरीक्षक अमित सिदार, उप निरीक्षक प्रमोद ठाकुर, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक शकुंतला पैंकरा, सहायक उप निरीक्षक दिनेश उसेंडी, प्रधान आरक्षक अखिलेश नाग तथा आरक्षक संदीप राणा, रामचंद साहू एवं कामदेव दर्रो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
📖 यह भी पढ़ें
- 🏛️ संग्रहालय के नए भवन में डिजाइन बदलाव पर सवाल, ऑडिटोरियम की ऊंचाई में भारी अंतर
- 🥇 बस्तर की बेटी कोमल ठाकुर ने लहराया परचम, पेंचक सिलाट फेडरेशन कप में जीता स्वर्ण पदक
- 🏆 NSS राज्य स्तरीय पुरस्कार 2026: CM विष्णु देव साय ने किया पुरस्कार वितरण, SMKV बस्तर के 8 स्वयंसेवक सम्मानित
- 📝 रिज्यूमे व्यक्तिगत क्षमताओं का प्रभावी परिचय: SMKV बस्तर में छात्राओं ने सीखी रिज्यूमे बनाने की तकनीक
- 🎉 बस्तर दशहरा: सिरहासार भवन में डेरी गड़ाई की रस्म संपन्न, मेंबरीनों ने खेली हल्दी
- 🌳 बस्तर वनमंडल की बड़ी कार्रवाई: अवैध साल हाथ चिरान लकड़ी के साथ वाहन जप्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
