SMKV बस्तर में छह दिवसीय सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण संपन्न: 60 छात्राओं ने सीखे रोजगार कौशल, कुलपति ने किया एम्बेसडर बनने की अपील

छात्राओं के रोजगार एवं व्यक्तित्व विकास हेतु SMKV बस्तर में छह दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, 60 छात्राओं ने लिया हिस्सा

SMKV बस्तर में नांदी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित छह दिवसीय सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम में ट्रॉफी एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करते कुलपति प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव।
शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर में छह दिवसीय रोजगार एवं व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण के समापन अवसर पर छात्राओं को पुरस्कृत करते कुलपति प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य अतिथि।
जगदलपुर, 26 सितंबर 2026 — छात्राओं के रोजगार, स्वरोजगार एवं उनके व्यक्तित्व विकास के लिए शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में आयोजित छह दिवसीय ट्रेनिंग शनिवार को संपन्न हुई। नांदी फाउंडेशन, हैदराबाद के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न अध्ययनशालाओं की करीब 60 छात्राओं ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम पीएम उषा कंपोनेंट एवं आईआईसी के अंतर्गत ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित किया गया।

सॉफ्ट स्किल से ट्रेंड कर आर्गेनाइज्ड सेक्टर में लाना जरूरी — कुलपति

समापन अवसर पर अपने उद्बोधन में कुलपति प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि छात्राओं को सॉफ्ट स्किल से ट्रेंड कर उन्हें आर्गेनाइज्ड सेक्टर में लाना जरूरी है। इस सेक्टर में महिलाओं की भागीदारी कम है। उन्होंने कहा कि एक सम्मानित जॉब सबकी जरूरत है। इसके लिए बायोडाटा को अपडेट रखना चाहिए। बायोडाटा अपडेट रखना एक मेहनत का भी कार्य है।

मेहनत करने वाला नहीं होता घबराहट का शिकार

प्रो. श्रीवास्तव ने कहा कि जो विद्यार्थी मेहनत करता है वह घबराहट का शिकार नहीं होता। मेहनत से कार्य करते रहने से डर का भी सामना नहीं करना पड़ता।

छात्राओं को बनना है एम्बेसडर — कुलपति की अपील

उन्होंने प्रशिक्षित छात्राओं को एम्बेसडर के रूप में अन्य स्टूडेंट्स को भी सॉफ्ट स्किल से ट्रेंड करने आगे आने की अपील की, ताकि लर्निंग का एक चेन बन सके। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में जो ज्ञान व स्किल सीखे, उसे रिवीजन और चेकलिस्ट बनाकर जीवित भी रखें।

विवि रोजगार एवं स्टार्टअप के लिए गंभीरता से प्रयासरत — डॉ. अभिषेक अवस्थी

प्रभारी कुलसचिव डॉ. अभिषेक अवस्थी ने आभार उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि विवि विद्यार्थियों के रोजगार व स्वरोजगार, स्टार्टअप इत्यादि के लिए गंभीरता के साथ प्रयासरत है, ताकि उन्हें डिग्री लेकर घर बैठना नहीं पड़े।

छात्राओं ने साझा किए अनुभव

इससे पहले प्रशिक्षण प्राप्त कई छात्राओं ने कार्यक्रम के अनुभव साझा किए। सभी ने खुद की कमजोरी को समझने, स्वयं को डेवलप करने, बोलने में झिझक को मिटाने जैसे विभिन्न सॉफ्ट स्किलों में लाभान्वित होने की बात कही।

प्रतिदिन दो सत्रों में हुआ प्रशिक्षण

प्रतिदिन दो सत्रों में आयोजित इस ट्रेनिंग में नांदी फाउंडेशन के ट्रेनर अभिषेक विश्वकर्मा ने कैरियर एवं लाइफ से जुड़े कई जरूरी स्किल को लेकर प्रतिभागी छात्राओं को प्रशिक्षित किया।

इन छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

इस अवसर पर विभिन्न एक्टिविटीज में सक्रिय भागीदारी के लिए स्मृति तिवारी, नाऊगापु गीता एवं गुलनार अंसारी को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

समापन कार्यक्रम में डीएसडब्ल्यू डॉ. समीर ठाकुर, डॉ. बी. एल. साहू सहित अन्य उपस्थित रहे। संचालन डॉ. कुश नायक ने किया।

📖 यह भी पढ़ें

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post