बस्तर की बेटी कोमल ठाकुर ने लहराया परचम, पेंचक सिलाट फेडरेशन कप में जीता स्वर्ण पदक
![]() |
| लेह लद्दाख में आयोजित 10वीं पेंचक सिलाट फेडरेशन कप 2026-27 में जूनियर बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली बस्तर की खिलाड़ी कुमारी कोमल ठाकुर। |
देशभर के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कुमारी कोमल ठाकुर ने प्रतियोगिता के दौरान अपने अनुशासन, तकनीकी दक्षता, आत्मविश्वास एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
बस्तर एवं छत्तीसगढ़ में हर्ष का माहौल
उनकी इस उपलब्धि से बस्तर डिस्ट्रिक्ट पेंचक सिलाट एसोसिएशन एवं समस्त छत्तीसगढ़ खेल जगत में हर्ष का वातावरण है।
फेडरेशन पदाधिकारियों ने दी बधाई
कुमारी कोमल ठाकुर की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मोहम्मद इकबाल, अध्यक्ष किशोर यावले एवं सचिव तारीख जरगर ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल खेल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
📖 यह भी पढ़ें
- 🏛️ संग्रहालय के नए भवन में डिजाइन बदलाव पर सवाल, ऑडिटोरियम की ऊंचाई में भारी अंतर
- 🏆 NSS राज्य स्तरीय पुरस्कार 2026: CM विष्णु देव साय ने किया पुरस्कार वितरण, SMKV बस्तर के 8 स्वयंसेवक सम्मानित
- 📝 रिज्यूमे व्यक्तिगत क्षमताओं का प्रभावी परिचय: SMKV बस्तर में छात्राओं ने सीखी रिज्यूमे बनाने की तकनीक
- 🎉 बस्तर दशहरा: सिरहासार भवन में डेरी गड़ाई की रस्म संपन्न, मेंबरीनों ने खेली हल्दी
- 🌳 बस्तर वनमंडल की बड़ी कार्रवाई: अवैध साल हाथ चिरान लकड़ी के साथ वाहन जप्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
Tags
जगदलपुर
