राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस एवं फ्रेशर्स पार्टी: कन्या पॉलिटेक्निक जगदलपुर में भव्य आयोजन, सुषमा पात्रो बनीं मिस फ्रेशर

राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस एवं फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक जगदलपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस एवं फ्रेशर्स पार्टी कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित प्राचार्य श्री एस. के. त्रिवेदी, कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुषमा देवांगन, विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकगण।
शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक, जगदलपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस एवं फ्रेशर्स पार्टी कार्यक्रम के अवसर पर मंच पर उपस्थित प्राचार्य एस. के. त्रिवेदी, कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुषमा देवांगन, विभागाध्यक्ष एवं  व्याख्यातागण । 

जगदलपुर, 25 सितंबर 2026 — शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक, जगदलपुर में प्राचार्य एस. के. त्रिवेदी के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन, वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात सभी के द्वारा NSS लक्ष्य गीत गाया गया। प्राचार्य एवं विभागाध्यक्षों का पौधों द्वारा स्वागत किया गया।

NSS के उद्देश्यों पर डाला प्रकाश

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुषमा देवांगन ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए अतिथियों, प्राचार्य, विभागाध्यक्षों, व्याख्याताओं एवं छात्राओं का अभिनंदन किया और NSS के उद्देश्यों — सेवा, सहभागिता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व तथा समाजसेवा में स्वयंसेविकाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।

नशामुक्ति पर दिखाई डॉक्यूमेंट्री

कार्यक्रम में नशामुक्ति पर आधारित "Say No to Drugs" डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर NSS पुस्तकों तथा बी सर्टिफिकेट का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए एवं स्वच्छता शपथ दिलाई गई।

गोद ग्राम घाट कवाली में वृक्षारोपण

प्राचार्य एस. के. त्रिवेदी ने छात्राओं को सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सकारात्मक योगदान के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन के साथ ही संस्था के गोद ग्राम घाट कवाली में भी छात्राओं द्वारा विभिन्न पौधों — बेल, कटहल, अशोक, नीम आदि का वृक्षारोपण किया गया।

फ्रेशर्स पार्टी में छात्राओं ने दिखाया हुनर

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में महाविद्यालय की वरिष्ठ छात्राओं द्वारा नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने नृत्य एवं गीत प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न मनोरंजक खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सुषमा पात्रो बनीं मिस फ्रेशर

कार्यक्रम में एम. ओ. एम. ब्रांच की छात्रा सुषमा पात्रो को मिस फ्रेशर चुना गया। फ्रेशर्स पार्टी का मंच संचालन एम. ओ. एम. ब्रांच की छात्राएं सानिया नाज़ एवं मुस्कान नाग ने किया। पूरे आयोजन में छात्राओं में उत्साह और उमंग का माहौल रहा।

मंच संचालन एवं आभार

कार्यक्रम का मंच संचालन व्याख्याता श्रीमती एंजेलिन मैथ्यू ने किया। कार्यक्रम के अंत में व्याख्याता श्रीमती अलका तिवारी ने आभार प्रदर्शन करते हुए सभी अतिथियों, आयोजकों, स्वयंसेविकाओं एवं उपस्थित छात्राओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

📖 यह भी पढ़ें

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post