कार्यकर्ताओं का प्रेम, स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत: किरण देव
![]() |
| रायपुर विमानतल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का आत्मीय स्वागत करते भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता। |
कार्यकर्ताओं का प्रेम ही सबसे बड़ी ताकत — किरण देव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने इस मौके पर कहा कि पार्टी परिवार के प्रत्येक कार्यकर्ता ने जो प्रेम, स्नेह और विश्वास दिया है, वही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। न सिर्फ कार्यकर्ताओं ने, बल्कि छत्तीसगढ़ के लोगों ने, राजनीतिक क्षेत्र के अन्य दलों के लोगों ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं, जिसके लिए वे सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
10 दिनों तक रायपुर में फिजियोथेरेपी कोर्स
पत्रकारों से चर्चा के दौरान देव ने बताया कि अगले 10 दिनों तक वे रायपुर में रहकर फिजियोथेरेपी का कोर्स पूरा करेंगे और इसके पश्चात मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए दंतेवाड़ा जाएंगे और फिर जगदलपुर में पहुंचेंगे। इसके बाद पूरे छत्तीसगढ़ का प्रवास प्रारंभ करेंगे।
नए प्रभारी एवं सह-प्रभारी को दी शुभकामनाएं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं भाजपा राष्ट्रीय मंत्री सिद्धार्थ शम्भू को सह-प्रभारी बनाए जाने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी है, उनके केंद्र में मंत्री रहते लंबे अनुभव और संगठन कार्य में दक्षता का लाभ हम सभी को मिलेगा। साथ ही सह-प्रभारी श्री शम्भू का मार्गदर्शन भी संगठन को और अधिक व्यवस्थित और सशक्त बनाएगा।
ये रहे उपस्थित
इस दौरान भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कंडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📖 यह भी पढ़ें
- 🏛️ संग्रहालय के नए भवन में डिजाइन बदलाव पर सवाल, ऑडिटोरियम की ऊंचाई में भारी अंतर
- 🏆 NSS राज्य स्तरीय पुरस्कार 2026: CM विष्णु देव साय ने किया पुरस्कार वितरण, SMKV बस्तर के 8 स्वयंसेवक सम्मानित
- 📝 रिज्यूमे व्यक्तिगत क्षमताओं का प्रभावी परिचय: SMKV बस्तर में छात्राओं ने सीखी रिज्यूमे बनाने की तकनीक
- 🎉 बस्तर दशहरा: सिरहासार भवन में डेरी गड़ाई की रस्म संपन्न, मेंबरीनों ने खेली हल्दी
- 🌳 बस्तर वनमंडल की बड़ी कार्रवाई: अवैध साल हाथ चिरान लकड़ी के साथ वाहन जप्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
- 🚔 कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
