बाढ़ प्रभावित ग्राम धनौरा पहुंची मेडिकल टीम, स्वास्थ्य जांच के साथ राहत सामग्री वितरित

 

बाढ़ प्रभावित ग्राम धनौरा पहुंची मेडिकल टीम, स्वास्थ्य जांच के साथ राहत सामग्री वितरित

बाढ़ प्रभावित ग्राम घाट धनौरा में छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ एवं मेडिकल कॉलेज डिमरापाल की टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच एवं राहत सामग्री वितरित करते हुए
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ मेडिकल कॉलेज डिमरापाल हॉस्पिटल जगदलपुर के तत्वाधान में बाढ़ प्रभावित ग्राम घाट धनौरा में राहत सामग्री वितरित करते हुए मेडिकल टीम।
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ मेडिकल कॉलेज डिमरापाल हॉस्पिटल जगदलपुर के तत्वाधान में एवं मेकाज के वरिष्ठ सम्मानीय चिकित्सकों, आई डिपार्टमेंट, स्टॉफ नर्स, रसोई विभाग एवं चतुर्थ श्रेणी स्वास्थ्य कर्मचारियों के प्रयास से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम घाट धनौरा या टिकरा धनौरा पहुंचकर नदी किनारे बसे ग्रामवासियों से मुलाकात की गई और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई।

बाढ़ के बाद बीमारी से बचाव की दी समझाइश

मेडिकल टीम के द्वारा ग्रामवासियों को बाढ़ के बाद बीमारी फैलने से बचाव तथा अपने और परिवार को सुरक्षित रखने और स्वास्थ्य खराब होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर इलाज करवाने की समझाइश दी गई। टीम ने राहत शिविर एवं बाढ़ प्रभावित स्थल पर पहुंचकर राशन, कपड़े, कंबल, कॉपी-पेंसिल सहित राहत सामग्री का वितरण किया गया।

राहत वितरण में इनका रहा सहयोग

इस राहत कार्य में सहयोगी आई डिपार्टमेंट के डॉ. राकेश शोरी, डॉ. छाया शोरी, डॉ. मनीष बंसल, डॉ. खुशबू देवांगन, डॉ. विशाल आडवानी, डॉ. अंजना चंद्राकर, डॉ. विनीत कौशिक, डॉ. श्रुति कवंर, डॉ. प्रियदर्शिनी सोमावर, डॉ. सतीश बघेल एवं डॉ. प्रियंका सिंह ने अपना योगदान दिया। स्टॉफ नर्स गायत्री टांडी, मनीषा, रजनी, मेनिका सोमिया, शुभम एवं आशीष गरारा तथा रसोई विभाग से श्री राजेश कुलदीप ने सहयोग किया।

संघ एवं मेकाज स्टॉफ का सहयोग

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह, संभागीय अध्यक्ष दयानंद पटेल, भीखम साहू (मेकाज अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी डिमरापाल), गुजराल शार्दूल (प्रांतीय संयोजक चतुर्थ श्रेणी), निर्मला ठाकुर (जिला संयोजक चतुर्थ श्रेणी), जयप्रकाश विश्वकर्मा (जिला सचिव), सिद्धार्थ तिवारी, अजय राणा, मूलचंद सेठिया, सन्नी नाग एवं पुरुषोत्तम सेठिया सहित मेकाज हॉस्पिटल स्टॉफ का सहयोग रहा।


यह भी पढ़ें

वस्तानार में लघु वेतन कर्मचारी संघ की बैठक: 8-9 महीने से वेतन नहीं मिलने पर आदिम जाति कल्याण विभाग पर नाराजगी

गांधी जयंती पर एसएमकेवी बस्तर में कला संकाय की चर्चा: गांधी विचारों की प्रासंगिकता पर हुई परिचर्चा

बाढ़ पीड़ितों तक किरण देव ने कार्यकर्त्ताओं के माध्यम से पहुंचाई राहत सामग्री

बाढ़ पीड़ित 180 परिवारों को छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ ने वितरित की राशन सामग्री

सर्वधर्म प्रार्थना से दिया सामाजिक सद्भाव, एकता और भाईचारे का संदेश

ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह को बस्तर पुलिस ने दबोचा, दो आरोपी गिरफ्तार

शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर में ‘विद्यालय, संस्कृति, प्रबंध एवं शिक्षक’ पुस्तक का विमोचन

कोहकापाल घटना: बस्तर पुलिस जांच, नरबलि की अफवाहें झूठी, सोने की हंडिया की योजना, दो आरोपी हिरासत में

बदलते बस्तर की तस्वीर: 43 इंफ्लुएंसर्स ने देखी नई उम्मीद, 21 साल बाद खुले केरलापेंदा के श्रीराम मंदिर के द्वार

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post