बाढ़ पीड़ितों तक किरण देव ने कार्यकर्त्ताओं के माध्यम से पहुंचाई राहत सामग्री
जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव ने बस्तर अंचल में मूसलाधार बारिश और ओड़िशा के खातीगुड़ा बांध के फाटक खोले जाने से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित परिवारों तक कार्यकर्त्ताओं के माध्यम से राहत सामग्री पहुंचाई। बाढ़ के कारण शहर की निचली बस्तियों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ है और लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
इन क्षेत्रों में पहुंचाई राहत सामग्री
किरण देव की पहल पर शिव मंदिर वार्ड, भैरमदेव वार्ड, डोंगाघाट, भाटागुड़ा, छेपडागुड़ा व तमाकोनी सहित बाढ़ प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को कंबल, चटाई और राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई। राहत सामग्री मिलने से बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिली।
वीडियो कॉल से लिया प्रभावितों का हाल
इस अवसर पर विधायक किरण देव ने वीडियो कॉल के माध्यम से बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित परिवारों से उनकी समस्याएं और हुए नुकसान के संबंध में जानकारी लेते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
"प्रभावित लोगों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा"
किरण देव ने कहा कि बाढ़ की इस आपदा में प्रभावित लोगों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। शासन-प्रशासन के माध्यम से बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कराकर प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं को भी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंदों की मदद करने के निर्देश दिए गए हैं।
राहत वितरण में इनका रहा योगदान
राहत सामग्री वितरण करने वालों में प्रकाश रावल (भाजपा जिला कोषाध्यक्ष, किसान मोर्चा बस्तर), मनोज जंगम, राजेश सोनी, साहिल दास, पार्वती रावल, सुजाता भोलो एवं संतोषी यादव ने वितरण में अपना योगदान दिया।
यह भी पढ़ें
बाढ़ पीड़ित 180 परिवारों को छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ ने वितरित की राशन सामग्री
सर्वधर्म प्रार्थना से दिया सामाजिक सद्भाव, एकता और भाईचारे का संदेश
ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह को बस्तर पुलिस ने दबोचा, दो आरोपी गिरफ्तार
शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर में ‘विद्यालय, संस्कृति, प्रबंध एवं शिक्षक’ पुस्तक का विमोचन
कोहकापाल घटना: बस्तर पुलिस जांच, नरबलि की अफवाहें झूठी, सोने की हंडिया की योजना, दो आरोपी हिरासत में
