नशे के खिलाफ बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध नशीली कैप्सूल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
![]() |
| जगदलपुर कोतवाली पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अवैध नशीली कैप्सूल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। |
सूचना पर की गई कार्यवाही
ज्ञात हो कि थाना कोतवाली जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति मगडूं कचौरा रोड गोयल बाड़ी के पास अपने शर्ट की जेब में अवैध रूप से नशीली टेबलेट बिक्री करने के लिए खड़ा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में थाना कोतवाली टीम गठित कर कार्रवाई के लिए रवाना किया गया।
टीम ने सूचना स्थान के पास पहुंचकर घेराबंदी कर मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम संदीप नाग उम्र 28 साल, पता डोंगाघाट, थाना कोतवाली जगदलपुर जिला बस्तर बताया।
आरोपी के कब्जे से ये कैप्सूल जप्त
आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित मादक नशीली कैप्सूल DICYCLOMINE HCI, TRAMADOL HCI & ACETAMINOPHEN CAPSULES PYEEVON SPAS PLUS (कैप्सूल) कुल 7 पत्ता 56 नग कैप्सूल जप्त किए गए। जप्तशुदा नशीली कैप्सूल की अनुमानित कीमत लगभग 2,800 रुपये आंकी गई है।
बरामद नशीली कैप्सूल के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने रखने के संबंध में कोई वैधानिक प्रत्युत्तर नहीं दिया तथा अवैध नशीली कैप्सूल को बिक्री करना स्वीकार किया। इस पर प्रतिबंधित मादक पदार्थ को 21.B NDPS एक्ट के तहत विधिवत् जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में माननीय विशेष न्यायालय NDPS, जगदलपुर भेजा गया है।
नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा नशे तथा अपराधिक तत्वों के विरुद्ध व्यापक रूप से लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अवैध नशीली कैप्सूल बिक्री करने वाले आरोपी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की कठोर और लगातार कार्यवाही से सूखे नशे की छोटी से छोटी मात्रा पर भी प्रभावी रोक लग रही है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
गिरफ्तार आरोपी संदीप नाग उम्र 28 वर्ष, निवासी डोंगाघाट, थाना कोतवाली जगदलपुर, जिला बस्तर है। आरोपी को न्यायिक रिमांड में विशेष न्यायालय NDPS, जगदलपुर भेजा गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी
इस कार्यवाही में निरीक्षक लीलाधर राठौर, इंचार्ज थाना प्रभारी प्रशिक्षु उनि रानी सोनी, उप निरीक्षक अरुण मरकाम एवं प्रमोद ठाकुर, प्रधान आरक्षक विनोद चांदने तथा आरक्षक रंगलाल खरे, बलराम, रीना अनंत, महेंद्र, कृष्ण नेताम, धर्मेंद्र एवं मंहगू ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
यह भी पढ़ें
सर्वधर्म प्रार्थना से दिया सामाजिक सद्भाव, एकता और भाईचारे का संदेश
ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह को बस्तर पुलिस ने दबोचा, दो आरोपी गिरफ्तार
बाढ़ पीड़ित 180 परिवारों को छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ ने वितरित की राशन सामग्री
शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर में ‘विद्यालय, संस्कृति, प्रबंध एवं शिक्षक’ पुस्तक का विमोचन
कोहकापाल घटना: बस्तर पुलिस जांच, नरबलि की अफवाहें झूठी, सोने की हंडिया की योजना, दो आरोपी हिरासत में
