बाढ़ पीड़ित 180 परिवारों को छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ ने वितरित की राशन सामग्री
जगदलपुर। बस्तर जिले में आई बाढ़ आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ, जिला बस्तर (जगदलपुर) द्वारा मानवीय संवेदना एवं सामाजिक सरोकार की पहल करते हुए राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित करते हुए छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ, जिला बस्तर के पदाधिकारी एवं कर्मचारी।
इस पहल के अंतर्गत संघ के समस्त वन कर्मचारी साथियों के सहयोग से ग्राम भैंसगांव, जिला बस्तर में बाढ़ से प्रभावित 180 परिवारों को आवश्यक राशन सामग्री का वितरण किया गया।
इस अवसर पर वन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारी साथियों ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। संघ का उद्देश्य आपदा की इस कठिन घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़े होकर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना है।
छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ, जिला बस्तर (जगदलपुर) ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। संघ भविष्य में भी जनहित एवं सामाजिक सेवा के कार्यों में अपनी सहभागिता निभाता रहेगा।
वीडियो देखें
▶ यूट्यूब पर पूरा वीडियो देखें
यह भी पढ़ें
ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह को बस्तर पुलिस ने दबोचा, दो आरोपी गिरफ्तार
शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर में ‘विद्यालय, संस्कृति, प्रबंध एवं शिक्षक’ पुस्तक का विमोचन
कोहकापाल घटना: बस्तर पुलिस जांच, नरबलि की अफवाहें झूठी, सोने की हंडिया की योजना, दो आरोपी हिरासत में
