अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते कुलपति, अधिकारी एवं विद्यार्थी
अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते कुलपति, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं।
जगदलपुर। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर, जगदलपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।

कुलपति प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव का संबोधन

कुलपति प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा को अपने जीवन का आधार बनाया। हमें उनके विचारों एवं आदर्शों को केवल स्मरण करने तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उन्हें अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने सभी से सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने तथा स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कुलपति श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति अथवा संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का सामाजिक दायित्व है। सामूहिक सहभागिता एवं सेवा भावना के माध्यम से हम अपने विश्वविद्यालय, समाज और राष्ट्र को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

कार्यक्रम समन्वयक ने किया आभार व्यक्त

कार्यक्रम समन्वयक एनएसएस डॉ. सजीवन कुमार ने आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हम सभी को सेवा भावना से विश्वविद्यालय, समाज एवं संस्था को आगे बढ़ने के लिए संदेश दिया।

स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता

इस मौके पर कुलपति श्रीवास्तव के साथ अधिकारियों, कर्मचारियों, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए प्रशासनिक भवन प्रांगण की साफ-सफाई की तथा स्वच्छ परिसर एवं स्वच्छ समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. अभिषेक अवस्थी, सहायक कुलसचिव डी. सी. गावड़े, के. आर. ठाकुर, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. समीर ठाकुर, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भुनेश्वर लाल साहू, विभागाध्यक्ष डॉ. तृलिका शर्मा, डॉ. रश्मि देवांगन, डॉ. डिगेश्वर साहू, डॉ. सियालाल नाग, डॉ. नीरज वर्मा, डॉ. विनय प्रताप सिंह, पूर्णेंद्र मिर्धा, डॉ. कुश नायक, प्रेमजीत निराला, स्वयंसेवक सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


यह भी पढ़ें

ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह को बस्तर पुलिस ने दबोचा, दो आरोपी गिरफ्तार

शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर में ‘विद्यालय, संस्कृति, प्रबंध एवं शिक्षक’ पुस्तक का विमोचन

कोहकापाल घटना: बस्तर पुलिस जांच, नरबलि की अफवाहें झूठी, सोने की हंडिया की योजना, दो आरोपी हिरासत में

बदलते बस्तर की तस्वीर: 43 इंफ्लुएंसर्स ने देखी नई उम्मीद, 21 साल बाद खुले केरलापेंदा के श्रीराम मंदिर के द्वार

बाढ़ पीड़ित 180 परिवारों को छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ ने वितरित की राशन सामग्री

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post