बास्तानार में लघु वेतन कर्मचारी संघ की बैठक: 8-9 माह से वेतन नहीं, त्योहारों से पहले राहत की उम्मीद

छत्तीसगढ़ शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ ब्लॉक शाखा बास्तानार की बैठक संपन्न, 8-9 माह से वेतन न मिलने पर कर्मचारियों में भारी आक्रोश

छत्तीसगढ़ शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ ब्लॉक शाखा वास्तानार की बैठक में आदिम जाति कल्याण विभाग की समस्याओं पर चर्चा करते हुए पदाधिकारी।
वास्तानार के सामुदायिक भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ ब्लॉक शाखा की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्य।
जगदलपुर, 4 अक्टूबर 2026 — छत्तीसगढ़ शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ ब्लॉक शाखा बास्तानार की बैठक 3 अक्टूबर 2026 को सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। बैठक में आदिम जाति कल्याण विभाग की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यकारिणी प्रांत अध्यक्ष का बयान

बैठक में कार्यकारिणी प्रांत अध्यक्ष  बसंत लाल जैन ने बताया कि आश्रम छात्रावास में कार्यरत कलेक्टर दर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का वेतन 8-9 माह से नहीं मिल रहा है। इस कारण आने वाले दशहरा एवं दीपावली जैसे त्योहारों के लिए कर्मचारी आर्थिक एवं मानसिक रूप से काफी परेशान हैं।

श्रम सम्मान राशि का भी नहीं हो रहा भुगतान

जैन ने आगे बताया कि सहायक आयुक्त जगदलपुर के द्वारा श्रम सम्मान राशि का भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति और भी खराब हो गई है।

उच्च अधिकारियों को पत्राचार करेंगे — संघ

जैन ने कहा कि संघ द्वारा उच्च अधिकारियों को तत्काल पत्राचार करते हुए कर्मचारियों को वेतन एवं श्रम सम्मान राशि दिलाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि त्योहारों से पहले कर्मचारियों को राहत मिल सके।

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में निम्नलिखित सदस्य उपस्थित रहे —

क्रमनाम
01हजारू हिड़मा
02मुन्नाराम बोटी
03बामन रमेश
04मंगलू किशोर कुमार
05होनहार सोना राम
06चंदन झितरू
07नरेंद्र रामबती

📖 यह भी पढ़ें

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post