संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ, करपावंड में खेलमय वातावरण

संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ, करपावंड में खेलमय वातावरण

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय करपावंड में संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 के उद्घाटन समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि, खिलाड़ी एवं शिक्षकगण
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, करपावंड में NESTS के निर्देशानुसार आयोजित संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 के उद्घाटन समारोह में मंच पर उपस्थित बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप एवं अन्य विशिष्ट अतिथि।

जगदलपुर। राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS), नई दिल्ली के निर्देशानुसार आयोजित संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, करपावंड के परिसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पाणिग्राही, जनपद पंचायत बकावंड अध्यक्ष श्रीमती सोनबारी भद्रे, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बकावंड तरुण पांडे, जिला युवा मोर्चा से ओमप्रकाश गुप्ता, जनपद सदस्य नवल कश्यप, ग्राम पंचायत करपावंड के सरपंच लखमु कश्यप, तुलछा चौधरी, महेश देवांगन एवं पंचगण, उपायुक्त एवं सहायक आयुक्त कार्यालय आदिवासी विकास जगदलपुर गणेश राम सोरी, राज्य प्रतिनिधि रायपुर अशोक कुमार शर्मा, राज्य प्रतिनिधि महेश कुमार साहू, राज्य प्रतिनिधि सुभाषचंद्र यादव, राज्य प्रतिनिधि सुश्री छाया सिंहा एवं संस्था प्राचार्य अमित कुमार पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में एस्कॉर्ट शिक्षक, कर्मचारी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

लगभग 400 छात्र-छात्राएं ले रहे भाग

आयोजन समिति की ओर से गणेश राम सोरी ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के उद्देश्य एवं आयोजन की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। संस्था के प्राचार्य अमित कुमार पाण्डेय ने प्रतिवेदन वाचन करते हुए बताया कि इस संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में लगभग 400 छात्र-छात्राएं, 50 एस्कॉर्ट शिक्षक-कर्मचारी, जिला प्रशासन की ओर से नामित 22 व्यायाम अनुदेशक तथा लगभग 50 अन्य शिक्षक-कर्मचारी भाग ले रहे हैं।

इन खेलों का हो रहा आयोजन

प्रतियोगिता के अंतर्गत एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, शतरंज, टेबल टेनिस एवं योगासन सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा आगे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने का अवसर प्राप्त होगा।

खेल भावना और अनुशासन का संदेश

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को खेल भावना, अनुशासन एवं समर्पण के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। अतिथियों ने अपने स्कूली जीवन की खेल गतिविधियों की स्मृतियां भी साझा कीं तथा एस्कॉर्ट शिक्षकों एवं कर्मचारियों से खिलाड़ियों का निरंतर मनोबल बढ़ाने का आग्रह किया।

इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं अतिथिगण ने ट्रैक पर पहुंचकर हरी झंडी दिखाकर क्रीड़ा प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। खिलाड़ियों में इस अवसर पर विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली।

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी का संदेश देते हुए प्रधानमंत्री के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों एवं शिक्षक साथियों के साथ 'सेल्फी विद क्रीड़ा प्रतियोगिता' के माध्यम से आयोजन की यादों को भी संजोया।

आभार एवं संचालन

कार्यक्रम के अंत में कमलेश कुमार डेजारे ने आयोजन समिति की ओर से उपस्थित सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, एस्कॉर्ट शिक्षकों, कर्मचारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल एवं गरिमामय संचालन ओमप्रकाश चंद्रवंशी द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी गरिमामय उपस्थिति के साथ सहभागी बने और प्रतियोगिता को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन से करपावंड में खेलमय वातावरण निर्मित हुआ तथा विद्यार्थियों में उत्साह, अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का संचार हुआ।

आयोजन समिति के सदस्य

उद्घाटन के अवसर पर आयोजन समिति की ओर से डॉक्टर प्रमोद कुमार शुक्ला, प्यारेलाल लहरें, ऐश्वर्य डनसेना, मोरध्वज साहू, पिनाक चौहान, डॉ. राजय देवांगन, मोनिका सिंह, मनीष पुनिया, नरेंद्र दीवान, सुभाष चंद्र साहू, कृष्णा डडसेना, शुभम् दहिया, जितेंद्र सिंह, मनीषा राजपूत, राकेश कुमार ओझा, सुधीर कुमार शास्त्री, नंदकुमार शर्मा, अमित कुमार ठाकुर, काजल कुंजन, उर्वशी भीमटे, श्रुति खान, वंदना यादव, यामिनी पैकरा, रीमाकांत दास, उमेश कुमार साहू, गजेन्द्र सिंह राजपूत, भीम सिंह चंदेल, प्रवीण कुमार, राहुल कुमार, गजेन्द्र यादव, हरीश बलिहार, यादराम मांडलेकर, महादेव नेताम एवं अन्य सभी शिक्षक-कर्मचारियों ने सहयोग किया।



यह भी पढ़ें

बाढ़ पीड़ितों तक किरण देव ने कार्यकर्त्ताओं के माध्यम से पहुंचाई राहत सामग्री

सर्वधर्म प्रार्थना से दिया सामाजिक सद्भाव, एकता और भाईचारे का संदेश

बाढ़ पीड़ित 180 परिवारों को छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ ने वितरित की राशन सामग्री

ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह को बस्तर पुलिस ने दबोचा, दो आरोपी गिरफ्तार

शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर में ‘विद्यालय, संस्कृति, प्रबंध एवं शिक्षक’ पुस्तक का विमोचन

कोहकापाल घटना: बस्तर पुलिस जांच, नरबलि की अफवाहें झूठी, सोने की हंडिया की योजना, दो आरोपी हिरासत में

बदलते बस्तर की तस्वीर: 43 इंफ्लुएंसर्स ने देखी नई उम्मीद, 21 साल बाद खुले केरलापेंदा के श्रीराम मंदिर के द्वार

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post