महात्मा गांधी जी की जयंती पर SMKV बस्तर में परिचर्चा: "गांधी जी के विचारों की वर्तमान में प्रासंगिकता" विषय पर मंथन
![]() |
| शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर के कला संकाय में महात्मा गांधी जी की जयंती पर आयोजित परिचर्चा में अतिथि एवं प्राध्यापकगण। |
माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कला संकाय के अधिष्ठाता ने की।
सत्य, अहिंसा, स्वदेशी और ग्राम स्वराज पर डाला प्रकाश
परिचर्चा में वक्ताओं ने महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वदेशी और ग्राम स्वराज के विचारों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी के सिद्धांत आज भी देश और समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और युवाओं को उनके आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डॉ. समीर ठाकुर, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. भुनेश्वर लाल साहू, श्री पूर्णेन्द्र मिर्धा, डॉ. भेनु मैडम, श्री प्रेमजीत निराला, डॉ. देवेंद्र यादव, डॉ. राकेश खरवार, डॉ. विष्णु प्रताप सहित प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
📖 यह भी पढ़ें
- 💰 बास्तानार में लघु वेतन कर्मचारी संघ की बैठक: 8-9 माह से वेतन नहीं, त्योहारों से पहले राहत की उम्मीद
- 🏅 संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ, करपावंड में खेलमय वातावरण
- 🚨 कोहकापाल घटना में पुलिस का बड़ा खुलासा: नरबली की बात असत्य, सोने का हंडा पाने की थी अंधविश्वासी योजना
- 🌟 जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी: 43 इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर
- 🎓 किरंदुल में 'दक्ष प्रोजेक्ट' शुरू: युवाओं को मिलेगी फ्री कंप्यूटर ट्रेनिंग
- 🐕 रेबीज जागरूकता: ग्राम डोगाम के स्कूली बच्चों को बताए बचाव के उपाय, One Health की दी जानकारी
Tags
जगदलपुर
