दरभा में उल्लास महापरीक्षा: 83 केंद्रों पर 2654 नवसाक्षर शामिल, महिलाओं ने दिखाया खासा उत्साह

दरभा ब्लॉक में उल्लास नवभारत साक्षरता महापरीक्षा: 83 केंद्रों पर 2654 नवसाक्षर शामिल, 1476 महिलाओं ने दी परीक्षा

दरभा ब्लॉक में उल्लास नवभारत साक्षरता महापरीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र पर पर्चा हल करते नवसाक्षर शिक्षार्थी एवं उपस्थित पर्यवेक्षक।
दरभा ब्लॉक में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की महापरीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र पर पर्चा हल करते नवसाक्षर शिक्षार्थी। 83 परीक्षा केंद्रों पर 2654 शिक्षार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 1476 महिलाएं शामिल रहीं।
जगदलपुर, 29 सितंबर 2026 — उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 27 सितंबर (रविवार) को दरभा ब्लॉक के 2654 शिक्षार्थी उल्लास महापरीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा को लेकर नवसाक्षरों में खासा उत्साह देखने को मिला।

83 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा

विकासखंड दरभा में बनाए गए 83 परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत 2654 शिक्षार्थियों में 1476 महिला और 1178 पुरुष ने परीक्षा में भाग लिया।

इनके मार्गदर्शन में संपन्न हुई परीक्षा

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश पात्र, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड नोडल अधिकारी शेख तौफिक, बीआरसी समलू राम कश्यप एवं सीएसी गोविंद बघेल के मार्गदर्शन और नेतृत्व में परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

बुनियादी साक्षरता और अंकगणित के प्रश्न हल किए

परीक्षा केंद्रों पर नवसाक्षरों ने बुनियादी साक्षरता और अंकगणित से जुड़े प्रश्नों को हल किया। स्वयंसेवकों के माध्यम से घर की जिम्मेदारियों के साथ अब पढ़ना-लिखना सीखने की राह पर भी आगे बढ़ रहे हैं।

शिक्षार्थियों की लगन ने खींचा ध्यान

शिक्षार्थियों के लगन और सीखने के प्रति उत्साह ने परीक्षा केंद्र में मौजूद शिक्षकों और पर्यवेक्षकों का ध्यान आकर्षित किया। लोगों ने साक्षरता महापरीक्षा में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

📖 यह भी पढ़ें

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post