ISSN: 3139-9959 (Online)

शिक्षक संघ का राज्य सरकार को अल्टीमेटम, रक्षाबंधन पर किए वादे पूरे नहीं होने पर जेन जेड से भी बड़ा आंदोलन होगा — जाकेश साहू

शिक्षक संघ का राज्य सरकार को अल्टीमेटम, रक्षाबंधन पर किए वादे पूरे नहीं होने पर जेन जेड से भी बड़ा आंदोलन होगा — जाकेश साहू

छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू
छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू 

रायपुर। प्रदेश भर के शिक्षक एलबी संवर्ग ने इस वर्ष रक्षाबंधन के मौके पर बड़ा आंदोलन किया था। साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री के निवास का घेराव भी किया था। इसके बाद शिक्षामंत्री और मुख्यमंत्री से शिक्षकों के प्रतिनिधियों की वार्ता हुई थी। आंदोलन में राज्य की शिक्षिका बहनों ने प्रदेश के शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव को राखी बांधकर अपने-अपने घर वापस लौट गई थीं और आंदोलन को स्थगित कर दिया गया था। सरकार ने राखी बंधवाकर आश्वासन दिया था कि शिक्षकों के साथ कोई अन्याय नहीं होगा और किसी भी शिक्षक की नौकरी नहीं जाएगी।

सरकार और शिक्षक प्रतिनिधियों के बीच हुई थी लंबी चर्चा

इसी समय सरकार और शिक्षक प्रतिनिधियों के बीच लंबी चर्चा हुई थी। दो से तीन बार वार्ता हुई थी। वार्ता के बाद शिक्षक संगठनों को राज्य सरकार ने आश्वासन दिया था कि सरकार शिक्षकों की मांगों को मानेगी। टीईटी के संबंध में सरकार ने निर्णय लेते हुए कहा था कि वर्ष में तीन बार और 2 वर्ष में 6 बार टीईटी परीक्षा का आयोजन करेगी। कुल मिलाकर प्रदेश के सभी शिक्षकों को टीईटी में पास कराने की व्यवस्था की जाएगी।

अब तक जारी नहीं हुआ एक भी आदेश

रक्षाबंधन के बाद काफी समय निकलने के बावजूद आज तक सरकार द्वारा इस संबंध में एक भी आदेश जारी नहीं किया गया है। ऐसे में विभिन्न शिक्षक संगठनों में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

"आंदोलन सरकार के आश्वासन पर खत्म किया गया था"

छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के समय जो आंदोलन खत्म किया गया था, वह सरकार के आश्वासन पर खत्म किया गया था। प्रदेशभर के हजारों शिक्षकों ने खुशी-खुशी अपने स्कूल लौटे थे। उन्हें उम्मीद थी कि सरकार शीघ्र ही टीईटी परीक्षा का शेड्यूल जारी करेगी और सभी शिक्षकों को टीईटी परीक्षा पास कराने की व्यवस्था करेगी। लेकिन आज काफी समय निकलने के बाद भी सरकार द्वारा कोई हलचल नहीं है। किसी प्रकार का आदेश नहीं निकला है, जिससे प्रदेश के सभी शिक्षकों में अंदर ही अंदर काफी नाराजगी पनप रही है। यदि सरकार इस मामले में शीघ्र ही कोई ठोस आदेश जारी नहीं करती है तो आने वाले समय में शिक्षकों का बड़ा और व्यापक आंदोलन होगा।

80 हजार से अधिक शिक्षक टीईटी से प्रभावित

संघ के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू ने कहा है कि राज्य सरकार शिक्षकों को हल्के में न लें। राज्य में लगभग दो लाख शिक्षक कार्यरत हैं, जिसमें 80 हजार से अधिक शिक्षक टीईटी से प्रभावित हैं। ऐसे में सरकार रक्षाबंधन पर बहनों से किए गए वादे पूरे करें एवं शीघ्र ही इस दिशा में कोई ठोस आदेश जारी करें।

"जेन जेड से भी बड़ा आंदोलन होगा"

शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू ने प्रदेश के शिक्षकों को राज्य सरकार द्वारा मांगें पूरी होने के संबंध में आदेश जारी नहीं करने की स्थिति में बड़े से बड़े और लंबे आंदोलन के लिए तैयार रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि जेन जेड से भी बड़ा आंदोलन शिक्षकों के द्वारा पूरे राज्य के 146 विकास खंडों में एवं आवश्यकता पड़ने पर राजधानी रायपुर में बड़े से बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार होगी।


📰 यह भी पढ़ें

नशे के खिलाफ दंतेवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही: घर से 8 किलो 400 ग्राम गांजा जप्त, आरोपी गिरफ्तार

नशे के खिलाफ बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध नशीली टेबलेट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 1.80 लाख रुपये की टेबलेट जप्त

महाराष्ट्र से चोरी करने आया गिरोह जगदलपुर में धरा गया, ज्वेलरी शॉप से 11.5 ग्राम सोना उड़ाने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

बस्तर दशहरा पर रथ निर्माण का कार्य शुरू, आठ चक्का वाला विजय रथ बना रहे ग्रामीण कारीगर

नयापारा की बदहाल सड़क पर कांग्रेस का चक्काजाम, सड़क नहीं बनी तो PWD का होगा घेराव — सुशील मौर्य

आपदा प्रबंधन के लिए वनांचल माधव सेवा कल्याण समिति ने बढ़ाया सहयोग का हाथ, मुख्यमंत्री बाढ़ आपदा राहत कोष में दिए 51 हजार रुपए

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post