ISSN: 3139-9959 (Online)

आपदा प्रबंधन के लिए वनांचल माधव सेवा कल्याण समिति ने बढ़ाया सहयोग का हाथ, मुख्यमंत्री बाढ़ आपदा राहत कोष में दिए 51 हजार रुपए

आपदा प्रबंधन के लिए वनांचल माधव सेवा कल्याण समिति ने बढ़ाया सहयोग का हाथ, मुख्यमंत्री बाढ़ आपदा राहत कोष में दिए 51 हजार रुपए

बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा को वनांचल माधव सेवा कल्याण समिति के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री बाढ़ आपदा राहत कोष के 51 हजार रुपए का चेक सौंपते हुए
वनांचल माधव सेवा कल्याण समिति की ओर से बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा को मुख्यमंत्री बाढ़ आपदा राहत कोष में 51 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा गया।
जगदलपुर। बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता एवं आपदा प्रबंधन के लिए वनांचल माधव सेवा कल्याण समिति ने सहयोग की पहल करते हुए मुख्यमंत्री बाढ़ आपदा राहत कोष में 51 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की। समिति की ओर से मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा को 51 हजार रुपए का चेक सौंपा गया।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर समिति के कार्यकारिणी सदस्य कुंवर राज बहादुर सिंह राणा, सचिव तुलसीराम बघेल, हेम कुमार पटेल एवं संग्राम सिंह राणा उपस्थित रहे।

"आपदा में साथ खड़ा होना सामाजिक दायित्व"

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना सामाजिक दायित्व है। समिति द्वारा अपनी क्षमता के अनुसार राहत एवं सहयोग के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।


📰 यह भी पढ़ें

आंगनबाड़ी केंद्र फ्रेजरपुर में सेवा संकल्प अभियान एवं पोषण माह का आयोजन, पोषण रंगोली से दिया सही आहार का संदेश

न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटी पर बस्तर पुलिस की सराहनीय कार्यवाही, आरोपी गिरफ्तार

निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल, कांग्रेस का जगदलपुर में उग्र प्रदर्शन; CEC का पुतला दहन कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

साइबर ठगों के खिलाफ बस्तर पुलिस का नया हथियार: 'Project ReConnect', 151 लोगों को लौटाया उनका मोबाइल

बस्तर दशहरा 2026: रथ निर्माण के लिए दरभा जंगल से पहुंचीं लकड़ियां, 75 दिनों तक चलेगा अनूठा पर्व

NHRCCB ने बाढ़ प्रभावित 60 परिवारों को दी राहत, बच्चों-बुजुर्गों के बीच बांटी सामग्री

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post