ISSN: 3139-9959 (Online)

महाराष्ट्र से चोरी करने आया गिरोह जगदलपुर में धरा गया, ज्वेलरी शॉप से 11.5 ग्राम सोना उड़ाने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र से चोरी करने आया गिरोह जगदलपुर में धरा गया, ज्वेलरी शॉप से 11.5 ग्राम सोना उड़ाने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

ज्वेलरी शॉप से सोने का सुई-धागा आभूषण चुराने वाले महाराष्ट्र के पांच आरोपियों को बस्तर पुलिस द्वारा गिरफ्तार करते हुए
बस्तर पुलिस ने ज्वेलरी शॉप से सोने का सुई-धागा आभूषण चुराने वाले महाराष्ट्र के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 20 हजार रुपये नगद एवं 5 मोबाइल फोन जप्त किए गए।
जगदलपुर। भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर ज्वेलरी शॉप से सोने के आभूषण चुराने वाला महाराष्ट्र का पूरा गिरोह बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की बिक्री से प्राप्त 20 हजार रुपये नगद एवं 5 नग मोबाइल फोन (कुल मशरूका रकम लगभग 50 हजार रुपये) जप्त किए हैं। पांचों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

कैसे हुआ खुलासा? दुकान बंद करने से पहले पकड़ी गई गड़बड़ी

ज्ञात हो कि प्रार्थी सतीश सुर्यवंशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 अगस्त की रात्रि लगभग 09.00 बजे दुकान बंद करने से पहले सोने-चांदी का मिलान करते समय सोने के आभूषण का वजन 11.500 ग्राम कम पाया गया। इस पर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज चेक किया गया।

फुटेज में दिखा कि उसी दिन शाम लगभग 05.09 से 05.20 बजे के बीच दो अज्ञात महिलाएं एवं दो अज्ञात पुरुष दुकान में आए थे। काउंटर पर खड़ी दोनों महिलाओं ने भीड़ का फायदा उठाकर सोने का कान में पहनने वाला सुई-धागा आभूषण चुपके से अपने कब्जे में लिया और दूसरी महिला के हाथों में दे दिया। इस पर अपराध कायम कर विवेचना शुरू की गई।

सीसीटीवी और साइबर सेल की मदद से पकड़े गए आरोपी

विवेचना के दौरान चोरी गए सोने के आभूषण एवं अज्ञात चोरों की तलाश में चोरों के फोटो एवं साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। पूछताछ में आरोपियों ने घटना कबूल करते हुए बताया कि चोरी किए सोने के सुई-धागा आभूषण को बेचकर जो रकम मिली, उसे सभी में बराबर बांट लिया गया।

आरोपियों द्वारा पेश करने पर पांचों के कब्जे से शेष बिक्री रकम 20,000 रुपये एवं 5 नग मोबाइल फोन (कुल मशरूका रकम 50,000 रुपये) विधिवत जप्त किए गए। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड में लाकर 05 अक्टूबर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गठित की गई विशेष टीम

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा अपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं अति. पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक धोत्रे सुमित कुमार धोत्रे तथा डीएसपी आजाक क्राइम के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित कर कार्यवाही की गई, जिसमें बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं —

  • पृथ्वीराज चौहान उम्र 60 वर्ष, निवासी तहसील मालसिसरस, ग्राम/थाना आक्जुज, जिला सोलापुर (महाराष्ट्र)

  • रेखा चौहान उम्र 50 वर्ष, निवासी तहसील मालसिसरस, ग्राम/थाना आक्जुज, जिला सोलापुर (महाराष्ट्र)

  • चेतन भाटी उम्र 50 वर्ष, निवासी एस.आर. नंबर 39/1A फ्लेट जी-1, रक्षक नगर फेस 2, कोराणी बाईपास, थाना पुणे, जिला पुणे (महाराष्ट्र)

  • संदीप गौड़ उम्र 35 वर्ष, निवासी तुकला, थाना मुम्बई (महाराष्ट्र)

  • जयश्री उम्र 62 वर्ष, निवासी अम्बेडकर नगर, पुराना बस स्टैण्ड के पास, ग्राम अकलुज, जिला सोलापुर (महाराष्ट्र)

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी

इस सफल कार्यवाही में निम्नलिखित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की —

निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक अरुण मरकाम, PSI रानी सोनी, HC विनोद चांदने तथा आरक्षक भीम मंडावी, राजू बघेल एवं सोमलु कश्यप शामिल रहे। साइबर सेल जगदलपुर से TI गौरव तिवारी, SI अमित सिदार, HC संजय यादव, C मंहगू कश्यप, LC मेघा यादव, C सोनू गौतम एवं C प्रदीप कश्यप ने भी अहम योगदान दिया।


📰 यह भी पढ़ें

आपदा प्रबंधन के लिए वनांचल माधव सेवा कल्याण समिति ने बढ़ाया सहयोग का हाथ, मुख्यमंत्री बाढ़ आपदा राहत कोष में दिए 51 हजार रुपए

आंगनबाड़ी केंद्र फ्रेजरपुर में सेवा संकल्प अभियान एवं पोषण माह का आयोजन, पोषण रंगोली से दिया सही आहार का संदेश

न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटी पर बस्तर पुलिस की सराहनीय कार्यवाही, आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगों के खिलाफ बस्तर पुलिस का नया हथियार: 'Project ReConnect', 151 लोगों को लौटाया उनका मोबाइल

निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल, कांग्रेस का जगदलपुर में उग्र प्रदर्शन; CEC का पुतला दहन कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

बस्तर दशहरा 2026: रथ निर्माण के लिए दरभा जंगल से पहुंचीं लकड़ियां, 75 दिनों तक चलेगा अनूठा पर्व

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post