ISSN: 3139-9959 (Online)

आंगनबाड़ी केंद्र फ्रेजरपुर में सेवा संकल्प अभियान एवं पोषण माह का आयोजन, पोषण रंगोली से दिया सही आहार का संदेश

आंगनबाड़ी केंद्र फ्रेजरपुर में सेवा संकल्प अभियान एवं पोषण माह का आयोजन, पोषण रंगोली से दिया सही आहार का संदेश

आंगनबाड़ी केंद्र फ्रेजरपुर में पोषण माह के अंतर्गत बनाई गई पोषण रंगोली के सामने खड़े बच्चे एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
आकाश नगर राजीव गांधी वार्ड 33 के आंगनबाड़ी केंद्र फ्रेजरपुर 04 में सेवा संकल्प अभियान एवं पोषण माह के अंतर्गत बनाई गई पोषण रंगोली के सामने खड़े बच्चे एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। रंगोली के माध्यम से सही पोषण आहार और कुपोषण से बचाव का संदेश दिया गया।

जगदलपुर। आकाश नगर राजीव गांधी वार्ड 33 के आंगनबाड़ी केंद्र फ्रेजरपुर 04 में सेवा संकल्प अभियान एवं पोषण माह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ता रेखा बघेल के द्वारा आंगनबाड़ी की योजनाओं और पोषण माह के उद्देश्य की जानकारी हितग्राहियों को विस्तार से बताई गई।

कुपोषण से दूर रखने पर दिया जोर

कार्यक्रम में गर्भवती माता, पोषण माता एवं किशोरी बालिकाओं को जागरूकता का संदेश दिया गया, जिससे बच्चे कुपोषण से दूर रहें। साथ ही पोषण रंगोली के माध्यम से सही पोषण आहार लेने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम में वार्ड पार्षद खगेंद्र सिंह ठाकुर, वार्ड के विशिष्ट गणमान्य नागरिक आदरणीय मोतीलाल साहू जी, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सुमन शर्मा जी, मितानिन, ANM प्रियंका मरकाम एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।


📰 यह भी पढ़ें

न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटी पर बस्तर पुलिस की सराहनीय कार्यवाही, आरोपी गिरफ्तार

निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल, कांग्रेस का जगदलपुर में उग्र प्रदर्शन; CEC का पुतला दहन कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

साइबर ठगों के खिलाफ बस्तर पुलिस का नया हथियार: 'Project ReConnect', 151 लोगों को लौटाया उनका मोबाइल

बस्तर दशहरा 2026: रथ निर्माण के लिए दरभा जंगल से पहुंचीं लकड़ियां, 75 दिनों तक चलेगा अनूठा पर्व

NHRCCB ने बाढ़ प्रभावित 60 परिवारों को दी राहत, बच्चों-बुजुर्गों के बीच बांटी सामग्री

बाढ़ प्रभावित ग्राम धनौरा पहुंची मेडिकल टीम, स्वास्थ्य जांच के साथ राहत सामग्री वितरित

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post