नशे के खिलाफ बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध नशीली टेबलेट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 1.80 लाख रुपये की टेबलेट जप्त
![]() |
| थाना बोधघाट पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अवैध नशीली टेबलेट जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। |
मुखबिर की सूचना पर की गई रेड कार्यवाही
ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में बुधवार को प्रातः मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अपने पास एक पीले रंग के कैरी बैग के अंदर अवैध प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखकर अवैध रूप से बिक्री करने के लिए गंगामुंडा तालाब स्थित चौपाटी में बैठकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है।
सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक सुखनंदन सिंह राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में टीम बनाकर सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही के लिए तत्काल गंगामुंडा तालाब स्थित चौपाटी में पहुंचकर रेड कार्यवाही की गई।
पीले कैरी बैग से मिली नशीली टेबलेट
मुखबिर के बताए हुलिए के लड़के को घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राहूल मंडावी उम्र 24 साल, निवासी सरदार बल्लभ भाई पटेल वार्ड जगदलपुर बताया। उसकी तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे में रखे पीले रंग के कैरी बैग के अंदर से अवैध प्रतिबंधित नशीली टेबलेट Alprazolam कुल 450 नग, कीमती 1,80,000 रुपये मिली।
नशीली टेबलेट को अपने कब्जे में रखने, परिवहन करने तथा बिक्री करने के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज आरोपी द्वारा पेश नहीं किया गया। आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा 21(B) NDPS Act का होना पाया गया, जिस पर उक्त नशीली टेबलेट को विधिवत जप्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध 21(B) NDPS Act का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर विशेष NDPS न्यायालय जगदलपुर भेजा गया है।
नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति
पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों तथा अपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अवैध प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी
इस सफल कार्यवाही में निम्नलिखित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई —
निरीक्षक: टामेश्वर चौहान
उप निरीक्षक: लोकेश्वर नाग
प्र. उप निरीक्षक: अपसना
स.उ.नि.: दिनेश उसेंडी
प्रधान आरक्षक: अहिलेश नाग, सुनील मनहर, प्रकाश मनहर
आरक्षक: बामन सेन, युवराज ठाकुर, परमानंद भोयर
📰 यह भी पढ़ें
नयापारा की बदहाल सड़क पर कांग्रेस का चक्काजाम, सड़क नहीं बनी तो PWD का होगा घेराव — सुशील मौर्य
बस्तर दशहरा पर रथ निर्माण का कार्य शुरू, आठ चक्का वाला विजय रथ बना रहे ग्रामीण कारीगर
न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटी पर बस्तर पुलिस की सराहनीय कार्यवाही, आरोपी गिरफ्तार
साइबर ठगों के खिलाफ बस्तर पुलिस का नया हथियार: 'Project ReConnect', 151 लोगों को लौटाया उनका मोबाइल
