बस्तर पुलिस का बाढ़ प्रभावितों के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान जारी, 3 दिनों में सैकड़ों लोग सुरक्षित निकाले गए
![]() |
| बालिकोंटा में बाढ़ के पानी में फंसे 5 लोगों का एसडीआरएफ एवं परपा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सफल बचाव करते हुए। |
बालिकोंटा में 6 माह की बच्ची सहित 5 लोगों का सफल बचाव
इसी क्रम में 27 सितंबर की रात्रि थाना फ्रेजरपुर (परपा) को ग्राम बालिकोंटा स्थित वाटर प्लांट में 05 लोगों के बाढ़ में फंसे होने की जानकारी मिली।
पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर तथा एसडीओपी केशलूर लक्ष्मण पोटाई के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी परपा भोला सिंह राजपूत के नेतृत्व में तत्काल पुलिस बल को मौके के लिए रवाना किया गया।
2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
परपा पुलिस टीम द्वारा तत्परता से एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाकर संयुक्त रूप से बचाव कार्य शुरू किया। लगभग 02 घंटे चले अभियान में 02 पुरुष, 02 महिलाएं एवं 06 माह की बच्ची सहित सभी 05 लोगों को सकुशल बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
📖 यह भी पढ़ें
- 🚁 CM विष्णुदेव साय ने बस्तर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, हर परिवार को 10 हजार रुपए की मदद की घोषणा
- 🚔 बस्तर पुलिस का युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान: बालिकोंटा में 6 माह की बच्ची सहित 5 लोगों का सफल बचाव
- 🌊 जगदलपुर बाढ़ Ground Report: बारिश थमी, पर कई इलाके अब भी जलमग्न
- 🚔 बाढ़ के बीच बस्तर पुलिस का मानवीय चेहरा: 24×7 राहत एवं बचाव अभियान, 500 से अधिक लोग सुरक्षित
- 📚 दरभा ब्लॉक में उल्लास महापरीक्षा: 83 केंद्रों पर 2654 नवसाक्षर शामिल, 1476 महिलाओं ने दी परीक्षा
- 👶 मां बनीं तो सपने नहीं छोड़े: गीदम की महिलाओं ने दूधमुंहे बच्चों को गोद में लेकर दी साक्षरता परीक्षा
- 🚔 बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 स्कूटी जप्त
Tags
jagdalpur
