SMKV बस्तर के समाज कार्य विभाग ने बाढ़ प्रभावित भैंसगांव-कुरुषपाल में पहुंचाई राहत सामग्री

शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई राहत सामग्री, मानवीय संवेदनाओं का दिया परिचय

SMKV बस्तर के समाज कार्य अध्ययनशाला के विद्यार्थी बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को चावल, दाल, पेयजल एवं कपड़े जैसी राहत सामग्री वितरित करते हुए।
शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर के समाज कार्य विभाग के विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों द्वारा बाढ़ प्रभावित ग्राम भैंसगांव एवं कुरुषपाल में राहत सामग्री वितरित की।
जगदलपुर, 30 सितंबर 2026 — शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर, जगदलपुर के समाज कार्य अध्ययनशाला के विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए बस्तर तहसील के बाढ़ प्रभावित ग्राम भैंसगांव और कुरुषपाल के जरूरतमंद ग्रामीणों को राहत सामग्री का वितरण किया।

यह पहल कुलपति प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन, समाज कार्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. तुलिका शर्मा के नेतृत्व तथा सहायक प्राध्यापक डॉ. डिगेश्वर साहू एवं डॉ. अनुष्का आतरम के सहयोग में संपन्न हुई।

ये राहत सामग्री की गई वितरित

इस आपदा राहत अभियान के तहत बाढ़ प्रभावित परिवारों को उनकी तात्कालिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित राहत सामग्रियां वितरित की गईं —

क्रमराहत सामग्री
01चावल
02दाल
03मसाले
04सोयाबड़ी
05पेयजल
06चना
07चटाई
08कपड़े

इससे संकट की इस घड़ी में ग्रामीणों को संबल मिल सके।

"संकट के समय सेवा भाव रखना ही सच्ची शिक्षा है" — कुलपति

इस पूरे अभियान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों के इस संवेदनशील और सामाजिक पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।

उन्होंने अपने संदेश में कहा — "संकट के समय समाज के प्रति सेवा भाव रखना ही सच्ची शिक्षा है। हमारे विद्यार्थियों ने समाज कार्य विभाग के मार्गदर्शन में जो सेवा कार्य किया है, वह प्रेरणादायक है।"

जनता से की यह अपील

इसके साथ ही, कुलपति महोदय ने आम जनता से भी अपील की है कि वे इस प्रकार के आपदा राहत कार्यों में आगे आएं और बढ़-चढ़कर अपना योगदान दें। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

📖 यह भी पढ़ें

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post